MP News: धार में यात्रियों से भरा मैजिक वाहन पलटा, 12 लोग घायल, 6 साल की बच्ची की हालत गंभीर

धार में यात्रियों से भरा एक मैजिक वाहन पलट गया। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे बड़वानी रेफर कर दिया गया है।

Publish: Apr 13, 2024, 11:19 AM IST

धार। धार जिले के बाग में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरा एक मैजिक वाहन पलट गया। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे बड़वानी रेफर कर दिया गया है। वही बाकी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा कल भारी दोपहर में हुआ। ये सभी लोग बाग के समीप ग्राम उंडली में पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को 108 वाहन की मदद से बाग स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इन सभी का इलाज किया गया। सभी को मामूली चोट आई है। वहीं 1 बच्ची को बड़वानी रेफर किया गया है। वही घटना की सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और वहां आस पास के लोगों से पूछताछ की। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।