MPPSC Result: राज्यसेवा 2019 का परिणाम जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी, 10 में से 7 टॉपर महिला

एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा का मुख्य परिणाम 18 मई 2023 को घोषित किया गया था। इसके बाद, अगस्त से अक्टूबर 2023 तक इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित किया गया था।

Updated: Dec 27, 2023, 04:18 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सिविल परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी MPPSC में बेटियों ने ही बाजी मारी है। मेरिट लिस्ट में टॉप टेन में से 7 लड़कियां हैं। राज्य सेवा परीक्षा 484 पदों के लिए हुई थी। इनमें से फिलहाल 472 का रिजल्ट जारी किया गया है। इन पदों में से 197 पर महिलाओं ने बाजी मारी है। यह कुल भर्ती संख्या का 42 प्रतिशत है।

MPPSC 2019 परीक्षा में प्रिया पाठक ने टॉप किया है। प्रिया सतना की रहने वाली हैं. उनेक पिता कृष्ण शरण पाठक जो शास। प्राथमिक शाला खमरेही में शिक्षक हैं। प्रिया का चयन MPPSC 2019 में डिप्टी कलेक्टर पद में हुआ है।

आयोग ने केवल 87 प्रतिशत पदों का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी की है, जबकि 13 प्रतिशत अभ्यर्थियों के नाम होल्ड कर दिए गए हैं। इस रिजल्ट को 27 प्रतिशत आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद जारी किया जाएगा। MPPSC द्वारा जारी हुए रिजल्ट में कुल 24 डिप्टी कलेक्टर, 19 DSP, 17 डिस्ट्रिक्ट कोषालय ऑफिसर सहित कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जैसे पदों की मेरिट लिस्ट शामिल हैं।

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट की बता करें तो टॉप-10 में प्रिया पाठक के बाद शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीतकौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष महादेवसिंह ठाकुर के नाम शामिल हैं।