Bhopal : विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा

प्रोटम स्पीकर रामेश्‍वर ने विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों का जायजा लिया

Publish: Jul 08, 2020, 01:46 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा मंगलवार को विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने आगामी मानसून सत्र के मद्देनजर एक बैठक ली। बैठक में गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह मौजूद थे। आगामी सत्र के दौरान सत्र की बैठकों में सोशल डिस्टेंसिंग रखे जाने के मद्देनजर सदन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने विधान सभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को मानसून सत्र को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा है। पांच दिवसीय मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। वहीं सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक और वित्तीय कार्य संपादित होंगे। शिवराज सरकार का पहला बजट पेश होगा।

मानसून सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय में अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 9 जुलाई तक प्राप्त की जा सकेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यान आकर्षण और नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं 14 जुलाई से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी।