अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर चालक की मौत, एक की हालत गंभीर

यह घटना पपौंध थाना क्षेत्र के छुही गांव में बुधवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पपौन्ध थाना क्षेत्र के ग्राम सरसी का रहने वाला 23 वर्षीय युवक संत कुमार कोल अपने एक साथी के साथ बाइक में सवार होकर पपौन्ध से ब्यौहारी की ओर जा रहा था।

Publish: Jan 18, 2024, 10:31 AM IST

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल के पपौंध थाना क्षेत्र के छुही बाका गांव में एक तेज रफ्तार बाइक पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना पपौंध थाना क्षेत्र के छुही गांव में बुधवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पपौन्ध थाना क्षेत्र के ग्राम सरसी का रहने वाला 23 वर्षीय युवक संत कुमार कोल अपने एक साथी के साथ बाइक में सवार होकर पपौन्ध से ब्यौहारी की ओर जा रहा था। छुही गांव के मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटे आ गई। वही संत कुमार कोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है। 

इसके साथ ही पपौंध थाना प्रभारी डीके दहिया का कहना है कि बाइक चालक संत कुमार कोल की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई थी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। उनके एक साथी को गभीर चोट आई है। इस मामले की जांच में पुलिस प्रशासन तेजी से लग गया है।