यह चुनाव आपके भविष्य का निर्माण करेगा, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेशवासियों से की मतदान की अपील
यह मौक़ा प्रलोभन में आकर अपने हक़ की तिलांजलि देने का नहीं अपने और परिवार के भविष्य के सपने सँभालने का है। आपका चुनाव आपका भविष्य तय करेगा। अपनी ताक़त को पहचानें और अपने वोट को बिकने न दें: दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में अब कुछ घंटे ही शेष है। कल सुबह सात बजे से प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू होगी। चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने प्रदेशवासियों से सोच समझकर मतदान करने की अपील की है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह समय प्रलोभन में आने का नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'कल 17 नवंबर को जब आप वोट डालने जाएँ तो यह याद रखिएगा कि आप उँगली पर एक निशान के साथ लौटने के लिए नहीं बल्कि अपनी पसंद की सरकार चुनने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सेवक चुन रहे हैं। यह मौक़ा प्रलोभन में आकर अपने हक़ की तिलांजलि देने का नहीं अपने और परिवार के भविष्य के सपने सँभालने का है। आपका चुनाव आपका भविष्य तय करेगा। अपनी ताक़त को पहचानें और अपने वोट को बिकने न दें।'
कल १७ नवंबर को जब आप वोट डालने जाएँ तो यह याद रखिएगा कि आप उँगली पर एक निशान के साथ लौटने के लिए नहीं बल्कि अपनी पसंद की सरकार चुनने और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सेवक चुन रहे हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 16, 2023
यह मौक़ा प्रलोभन में आकर अपने हक़ की तिलांजलि देने का नहीं अपने और परिवार के…
वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि, 'सशक्त लोकतंत्र के लिए स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है और पारदर्शी चुनाव के लिए मतदाताओं का जागरूक होना जरूरी है। मैं मध्य प्रदेश के समस्त मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करें और लोकतंत्र के इस पावन पर्व को सफल बनाये। यह चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का निर्माण करेगा और स्वयं आपके जीवन में आशा का संचार करेगा।'