भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता अमन व्यास का शव शुक्रवार को शिप्रा नदी में मिला। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को नदी से बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल अभी मौत के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली लेकिन पुलिस जांच में जुटी है।


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र के अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास शिप्रा नदी से एक शव की सूचना मिली। शव की पहचान अमन व्यास उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर झारड़ा गांव निवासी के रूप में हुई। अमन पिछले 8 सालों से विष्णुपुरा क्षेत्र में दोस्त के साथ रहता था।  

अमन इंदौर से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का काम भी करता था। बीते 3 महीने पहले ही अमन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति का सदस्य बना था।

अमन 25 सितंबर को शाम में अपने दोस्त से थोड़े समय ने रूम वापिस आने की बोलकर गया था। लेकिन अमन दूसरे दिन तक रूम नही आया जिसके बाद रूममेट सुनील प्रजापत ने परिजनों को इसकी सूचना दी, और अपने स्तर पर अमन को ढूंढा। अमन के नहीं मिलने पर सुनील ने नीलगंगा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला ने कहा कि, अमन से तीन दिन पहले बात हुई थी उसकी तबियत ठीक नहीं है ऐसा उसने कहा था। इसके बाद बात नहीं हुई। जिसके बाद उसके दोस्त सुनील प्रजापत से अमन के बारे में पूछा फिर सुनील ने गुमशुदा होने की जानकारी दी। बहादुर सिंह ने एसपी से भी इस गुमशुदगी की चर्चा की। बहादुर सिंह ने ये भी बताया की अमन को थोड़ा तनावपूर्ण रहते देखा है। 

अमन का शव पोस्टमार्टम के लिए जिलास्पतल में भेजा गया। जिसके बाद अस्पताल में गांव के लोग और भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई।