Stock Market Update: हफ्ते के आखिरी दिन भी बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक गिरकर 74,750 पर आया
भारतीय शेयर बाजारों में आज 13 मार्च को लगातार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1300 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के भी नीचे चला गया।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में आज 13 मार्च को लगातार शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1300 अंकों से भी अधिक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,200 के भी नीचे चला गया। शेयर बाजार के सभी 16 प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। कमजोर ग्लोबल संकेतों, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। मिडिल ईस्ट में जंग खत्म न होने के संकेत ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
सेंसेक्स 1300 अंक यानी 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 74,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 400 अंक यानी 1.80 फीसदी की गिरावट है, ये 23,200 पर आ गया है। आज मेटल और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। FMCG शेयर्स में तेजी दिख रही है। इस सप्ताह अब तक सेंसेक्स करीब 4.5 प्रतिशत और निफ्टी लगभग 4.8 प्रतिशत टूट चुके हैं, जो दिसंबर 2024 के बाद इसकी सबसे बड़ी वीकली गिरावट की ओर इशारा कर रहा है।
शेयर बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहा। ईरान द्वारा दो ऑयल टैंकरों पर हमले की खबरों के बाद होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सप्लाई बाधित होने की आशंका बढ़ गई है। इसके चलते ब्रेंट क्रूड की कीमतें करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गईं। भारत जैसे देश के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतें चिंता का विषय होती हैं क्योंकि इससे इंपोर्ट बिल बढ़ता है, चालू खाते का घाटा बढ़ सकता है और महंगाई पर दबाव बनता है। इसका असर कंपनियों की कमाई और निवेशकों की धारणा दोनों पर पड़ता है।
ग्लोबल बाजारों से भी कमजोर संकेत मिले। एशियाई बाजारों में साउथ कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, चीन का SSE कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। अमेरिकी बाजार भी पिछले सेशंस में दबाव में बंद हुए। डाउ जोन्स इंडेक्स 700 अंकों से अधिक गिरकर इस साल पहली बार 47,000 के स्तर से नीचे बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डैक में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले शेयर बाजार में कल यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट रही थी। सेंसेक्स 829 अंक (1.08%) की गिरावट के साथ 76,034 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 228 अंक की गिरावट रही थी।




