जबलपुर में यूथ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

जबलपुर में मंगलवार को यूथ कांग्रेस उतरी सड़कों पर, मशाल जुलूस के जरिए किया राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेशन, महंगाई और बेरोजगारी पर की लगाम लगाने की मांग

Updated: Aug 24, 2021, 11:00 PM IST

जबलपुर। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर गई। यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस पार्टी की युवा इकाई ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। 

यूथ कांग्रेस के यह मशाल जुलूस यादगार चौक से पेटी नाका तक निकला। इस जुलूस में यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना हुई यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। यूथ कांग्रेस ने एक सुर में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हमला बोला। 

प्रदर्शन में मौजूद विधायक विजय सक्सेना ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस समय चैन की नींद सो रही हैं। जबकि जनता इनकी जन विरोधी नीतियों के कारण त्रस्त है। इसलिए ज़रूरी है कि उन्हें कुंभकर्ण की नींद से जगाया जाए। इसकी शुरुआत संस्कारधानी से होगी। उन्होंने कहा कि जब तक संस्कारधानी की जनता सड़कों पर नहीं उतरेगी तब तक सरकार की नींद नहीं खुलेगी। 

इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों का भी विरोध किया। यूथ कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन के जरिए मोदी सरकार के दो करोड़ रोजगार के वादे की याद दिलाई। इसके साथ ही मोदी सरकार पर संस्थानों को बेचने का भी आरोप लगाया।