चेन्नई। तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई में मंगलवार शाम एननोर प्लांट की कंस्ट्रक्शन पर दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें आर्च के नीचे दबने से 9 मजदूरों ने दम तोड़ दिया वहीं 1 घायल है। घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को स्टेनली अस्पताल भेजा दया है। 

हादसा थिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी के पास वायल्लूर में हुआ है। दरअसल चौथी मंजिल पर 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। तभी हादसा हो गया। हताहत होने वालों में ज्यादातर मजदूर असम के हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं स्लैब किस वजह से गिरा पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि यहां लोहे का ऊंचा स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा था। जिसका कुछ हिस्सा नीचे काम रहे मजदूरों पर गिरा।  

यह भी पढ़ें: BJP सरकार ने देश के वीर बेटे की गोली मारकर जान ले ली, लेह में पूर्व सैनिक की हत्या पर बरसे राहुल गांधी

हादसे पर तमिलनाडु सीएम एम.के स्टालिन ने दुख जताते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए गहरा दुख हुआ कि एन्नोर में भेल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बिजली संयत्रक के निर्माण कार्य के दौरान असम के नौ श्रमिकों की मौत हो गई। मैंने मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश जारी किया है।"

पीएम मोदी ने भी प्लांट हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया है।