बीजेपी ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले, झारखंड में बाबूलाल मरांडी, पंजाब में सुनील जाखड़ को कमान

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

Updated: Jul 04, 2023, 03:57 PM IST

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले चार राज्‍यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिये हैं। भाजपा ने तेलंगाना में किशन रेड्डी, पंजाब में सुनील जाखड़, आंध्र प्रदेश में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी है। देश में अगले साल जबकि तेलंगाना में इसी साल लोकसभा चुनाव हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही ये फेरबदल किया गया है।

जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।


बाबूलाल मरांडी झारखंड में बीजेपी के कद्दावार नेता माने जाते हैं। वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय करवा लिया था। गौरतलब है कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। अभी एनडीए गठबंधन के पास 12 सीट हैं।

सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व में वो कांग्रेस पार्टी के भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। सुनील जाखड़ को इससे पहले राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया था। कांग्रेस छोड़ने के बाद जाखड़ ने कहा था कि। निजी स्वार्थ के लिए राजनीति का इस्तेमाल नहीं करता। मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, तोड़ने का नहीं।