भारत जोड़ो यात्रा कोल्लम से शुरू, सात दिन बाद फिर शामिल हुए सीएम भूपेश बघेल
कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा एक दिन विश्राम के बाद शुक्रवार को कोल्लम से फिर शुरू हुई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

कोल्लम। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' एकदिवसीय विश्राम के बाद आज फिर शुरू हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे यात्रा कोल्लम से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने राहुल गांधी के साथ सुबह सात बजे से यात्रा शुरू की। सीएम बघेल 11 बजे तक चार घंटे पदयात्रा करेंगे। इसके बाद पहले पड़ाव पर पहुंचकर मुख्यमंत्री बघेल शाम को रायपुर लौट आएंगे। केरल रवाना होने पहले बिजली के दाम बढ़ने के बाद शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिजली अभी और महंगी होगी।
#TodoNahiJodo
— Congress (@INCIndia) September 16, 2022
The message is loud & clear.
A transformational movement being led by all the Padyatris.#BharatJodoYatra pic.twitter.com/gLtGV8IUdk
कांग्रेस ने महंगाई , बेरोजगारी और सांप्रदायिक सौहार्द्र जैसे मुद्दों को लेकर ये भारत जोड़ो यात्रा निकाली है। इसमें राहुल गांधी लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। दक्षिण भारत में कांग्रेस के इस यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। पदयात्रा में आज भी हजारों की संख्या में लोग शामिल हैं।
हर वर्ग के लोगों में पदयात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या युवा, सभी में राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। सड़कों पर राहुल गांधी का स्वागत करने और उनसे मिलने के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। राहुल भी सभी लोगों से आत्मीयता के साथ मिल रहे हैं और उनकी समस्यांए भी सुन रहे हैं।