डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते, कर्नाटक चुनाव रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक अपनी अपनी सीटों पर आगे.. जबकि डीके शिवकुमार ने जीतकर खोला पिटारा

Updated: May 13, 2023, 12:59 PM IST

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। राज्य में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है। कर्नाटक का मैंडेट सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने लिखा, "जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की नली।"

इलेक्शन कमीशन के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस 119, भाजपा 72, जेडीएस 25 और अन्य 8 सीटों पर आगे है। यानी कांग्रेस अभी बहुमत के आंकड़े 113 के पार चल रही है। कांग्रेस को 43.2 फीसदी, भाजपा को 36 फीसदी और जेडीएस को 13 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार, रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार, डीके शिवकुमार कनकपुरा से जीते

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार पीछे चल रहे हैं। डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव जीत चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। उधर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा या कांग्रेस किसी भी पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग हुई थी। राज्य में 72.67 फिसदी मतदान हुआ था। कर्नाटक में 58,545 मतदान केंद्रों पर कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।