राजस्थान मंत्री के बेटे को गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस, 23 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का आरोप

इस मामले में मंत्री महेश जोशी ने कहा है कि वे जांच में सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे अभी मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली

Updated: May 15, 2022, 08:20 AM IST

Courtesy: Amar Ujala
Courtesy: Amar Ujala

जयपुर। राजस्थान में मंत्री महेश जोशी के बेटे के रेप मामले में फंसने के बाद कांग्रेस नई संकट में फंसती नजर आ रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम ने राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के घर जयपुर में उनके बेटे को गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा है। मंत्री के बेटे पर 23 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार का अफोप है। महिला के आरोप के बाद दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामले में 18 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के सुपरमार्केट में एक शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 10 लोगों की हुई मौत

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी खुद प्रदेश कांग्रेस के सदस्य हैं जिन पर रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। रोहित के खिलाफ एक महिला ने दिल्ली के सदर बाज़ार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 
इसी मामले की जांच में दिल्ली पुलिस गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, लेकिन वो घर से थे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी को कथित बलात्कार के एक मामले में 18 मई तक पेश होने के लिए समन जारी किया। 

इस मामले में मंत्री महेश जोशी ने कहा है कि वे जांच में सहयोग देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि "मुझे अभी मीडिया के माध्यम से इस बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। अगर मुझसे पुलिस जो पूछेगी मैं उसका उचित जवाब दूंगा, मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा। फिलहाल पुलिस केस की जांच-पड़ताल करे और सच्चाई को सामने लाए।" 

यह भी पढ़ें: दफ्तर दरबारी: अफसर बदलने के पीछे क्‍या है सीएम शिवराज का राजनीतिक संदेश

बता दें कि पीड़िता ने रोहित जोशी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जयपुर के सदर थाना एसएचओ के सामने मारपीट की है  पीड़िता की रिपोर्ट के मुताबिक 26 फरवरी 2022 को रोहित जोशी उसे चंडीगढ़ लेकर गया था। जहां से वह हिमाचल गए थे। बाद में रोहित की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और राजस्थान पुलिस दिल्ली पहुंची थी। जहां से उसे और रोहित जोशी को जयपुर लेकर आई।