भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन, लोगों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी हो रहे शामिल
कन्यकुमारी के मुलगुमूदु में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया जिसके बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के चौथे दिन की शुरुआत की गई। स्कूली छात्राएं, बेरोजगार युवक और महिलाओं का जत्था इस यात्रा से जुड़ रहा है।

कन्याकुमारी। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। इस यात्रा को आमलोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं। चौथे दिन सुबह यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
भारत जोड़ने निकली इस यात्रा में @RahulGandhi जी अकेले नहीं हैं, बल्कि जन समुद्र और भावनाओं का ज्वार उनके साथ है।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/DOz7rDMTO8
— Congress (@INCIndia) September 10, 2022
बच्चे, बूढ़े, जवान, छात्र-छात्राएं सभी इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पदयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह इस यात्रा के सार्थकता का संदेश दे रहा है।
उत्साह का फैला जाल देख
— Congress (@INCIndia) September 10, 2022
जन का समुद्र विशाल देख।
तू बांधना मुझे तो चाहता था,
अब जनता में फैली ज्वाल देख।।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/SgQTK5WsKE
शनिवार सुबह 7 बजे मुलगुमूदु में तिरंगा फहराकर पदयात्री मार्थनडम की ओर बढ़े। भारत यात्रियों का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय लोग अपने घरों की छत, दुकानों के बाहर, चौक में इकट्ठा दिखे। तमिलनाडु की सड़कें कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी।
जन की बात#BharatJodoYatra pic.twitter.com/aybokLrkrE
— Congress (@INCIndia) September 10, 2022
छोटे छोटे बच्चे भी हाथों में तिरंगा थामे राहुल के साथ चलने लगे। राहुल गांधी ने बच्चों को गले लगाया, विभिन्न स्कूल व कॉलेज के छात्राओं के साथ बातचीत की। बेरोजगार युवा भी पदयात्रा में शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा और आंखों में चमक है।
— Congress (@INCIndia) September 10, 2022
जरा देखो तो सही, यही तो भारत की धमक है।। #BharatJodoYatra pic.twitter.com/iiSp8yZXeA
ऐसा लग रहा है जैसे युवा, बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर कोई नफरत के खिलाफ आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने में लगा है। पदयात्रा के दौरान रास्ते में बच्चों और छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेल्फी भी ली, इस दौरान बच्चे बेहद खुश नजर आए।
Starting Day 3 of Padayatra, from Mulagumoodu, a place where pepper and other spices are grown. @RahulGandhi greets young children of St. Mary’s Matriculation school for whom the message of @bharatjodo is even more important than ever! pic.twitter.com/Ji89wCmfa2
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 10, 2022
युवा राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते नजर आए। आज चौथे दिन भी इस यात्रा में भारत यात्रियों के उत्साह को बनाए रखने के लिए अलग-अलग तरह के स्थानीय कलाकर रास्ते में करतब दिखा रहे हैं। इस यात्रा में इन कलाकारों का योगदान भी अनूठा है।