गुजरात में थाने से 144 किलो गांजा चोरी, कस्टडी रूम से लाखों का गांजा उड़ा ले गए चोर

विरसाड पुलिस के मुताबिक गांजे की यह खेप सितंबर 2018 में पकड़ी गई थी। इस खेप में कुल 56 बैग पकड़े गए थे। इनमें से चार बैग चोरी हुए।

Updated: Oct 25, 2022, 06:11 AM IST

आनंद। गुजरात के आनंद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाने से डेढ़ क्विंटल गांजे की चोरी हो गाई। मामला जिले के विरसाड थाने का है। जहां अज्ञात चोर कस्टडी रूम से 144 किलो गांजा उड़ा ले गए।

विरसाड पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गांजा का स्टॉक चोरी करने का मामला दर्ज किया है। विरसाड थाने की हेड कांस्टेबल शोभना वाघेला ने अपनी शिकायत में कहा कि शनिवार की सुबह जब वह थाने पहुंची तो वह हिरासत कक्ष में चली गई। कस्टडी रूम के अंदर उसने देखा कि कस्टडी रूम में गांजा का एक बैग दूसरे स्टॉक से दूर पड़ा था।

शोभना में मुताबिक बाद में, उसने यह भी देखा कि कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रिल टूटी हुई थी और खिड़की से सटी ईंटें हटा दी गई थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल अधिकारियों के जानकारी दी। छानबीन में पता चला कि गंजे की चार बोरी गायब थी। सितंबर 2018 में पुलिस ने कुल 56 बोरी गांजा जब्त किया था। रिकॉर्ड की जांच के बाद, पुलिस ने पाया कि 56 बैग जो कस्टडी रूम में रखे गए थे, उनमें से चार बैग गायब थे।

विवरण के अनुसार, एक बोरे में 2.05 लाख रुपये का 34.29 किलोग्राम गांजा था, दूसरे में 36.39 किलोग्राम गांजा था जिसकी कीमत 2.18 लाख रुपये थी, तीसरे में 33.90 किलोग्राम गांजा था जिसकी कीमत 1.98 लाख रुपये थी और चौथे में 39.60 किलोग्राम गांजा था, जिसकी कीमत 2.37 लाख रुपये थी।