मैं हर कीमत चुकाने को तैयार, संसद सदस्यता खत्म होने पर राहुल की प्रतिक्रिया, देशभर में विरोध-प्रदर्शन शुरू
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के बाद से दिल्ली, यूपी, एमपी समेत तमाम राज्यों में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द होने के फैसले के विरुद्ध देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गई है। देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया। इसी बीच राहुल गांधी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
संसद सदस्यता खत्म होने के कुछ देर बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।"
मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 24, 2023
मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की टीम अब सूरत कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करने जा रही है। अगर सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील को वहां स्वीकार नहीं किया जाता है तो सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल को अपील दायर करने के लिए 30 दिनों का समय दिया गया था।
इधर राहुल के समर्थन में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानी कमलापति स्टेशन पर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में दक्षिण सुपरफास्ट ट्रेन को रोक दी।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरुद्ध देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू।
— humsamvet (@humsamvet) March 24, 2023
देश के कई राज्यों सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में @IYCMadhya के कार्यकर्ताओं ने रोकी रेल।@RahulGandhi @digvijaya_28 @VikrantBhuria @Jairam_Ramesh pic.twitter.com/n2AGb928le
राजधानी भोपाल में देर शाम एनएसयूआई कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतर आए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सुन ले हमने अंग्रेजों को भी खड़ेगा था। तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी।
छत्तीसगढ़ में भी व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला रहा है। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर के बाहर लगे भाजपा नेताओं के पोस्टर्स पर कालीखें पोती। यूथ कांग्रेस ने तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोकतंत्र पर कालिख पोतने वालो के चेहरों पर कालिख पोतने का समय आ चुका है। संसद खामोश कर सकते हो, सड़कें कैसे खामोश करोगे?'
BJP कार्यालय, रायपुर
— Indian Youth Congress (@IYC) March 24, 2023
लोकतंत्र पर कालिख पोतने वालो के चेहरों पर कालिख पोतने का समय आ चुका है। संसद खामोश कर सकते हो, सड़कें कैसे खामोश करोगे?#BlackDayForIndianDemocracy pic.twitter.com/54xpiWK8zH
दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पर भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उधर कर्नाटक में भी कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार को हिरासत में लिया गया है। वह राहुल के समर्थन में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतर आए थे। जम्मू कश्मीर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं।
राहुल गांधी जी के खिलाफ मोदी सरकार लाख षडयंत्र कर ले सच की लड़ाई को हम कमजोर नहीं पड़ने देंगे! pic.twitter.com/SXw3cZtsMw
— Indian Youth Congress (@IYC) March 24, 2023
राजस्थान के कोटा में युवा कांग्रेस का उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क को ब्लॉक कर बड़े बड़े टायरों में आग लगा दी। यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, 'सत्य की आवाज राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। तानाशाह मुर्दाबाद।'
सत्य की आवाज श्री राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ कोटा में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन! pic.twitter.com/9W0EUhNYvJ
— Indian Youth Congress (@IYC) March 24, 2023
झारखंड की राजधानी रांची में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। यहां युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। हरियाणा से भी इस तरह की तस्वीरें सामने आई है। नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में मिजोरम से सबसे पहले विरोध की तस्वीरें आई। असम में भी विरोध प्रदर्शन की खबर है।