Loksabha Elections: BJP ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, MP की शेष 5 सीटों पाई भी प्रत्याशी घोषित
भाजपा ने छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार को जारी इस लिस्ट 72 प्रत्याशियों के नाम हैं। मध्य प्रदेश की शेष पांच सीटों पर भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
भाजपा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को उम्मीदवार बनाया है।
Loksabha Elections 2024: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
— Humsamvet (@humsamvet) March 13, 2024
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी लड़ेंगे चुनाव।@BJP4India pic.twitter.com/VKGBdyPGp1
इस लिस्ट में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम शामिल है। वे नागपुर से भाजपा प्रत्याशी होंगे। वहीं, हरियाणा के सीएम पद से कल इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल से जबकि पीयूष गोयल मुंबई नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे।
बता दें कि भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी। इसमें 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 कैंडिडेट्स के नाम थे। इस तरह अब तक 267 सीटों पर नामों की घोषणा की जा चुकी है।