घरेलू गैस के बढ़ते दाम को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, साल 2014 से की तुलना

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में शनिवार को वृद्धि की है, घरेलू सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है, दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए पहुंच गई है

Updated: May 08, 2022, 08:22 AM IST

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि को लेकर सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। राहुल गांधी ने कहा कि केवल कोंग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो गरीबों और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए काम करती है। राहुल ने ट्वीट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घरेलू सिलेंडर के दामों की तुलना की और साल 2014 में कोंग्रेस सरकार के दौरान के समय की कीमत और वर्तमान में घरेलू गैस की कीमतों के अंतर को बताया। 

यह भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड का सिरफिरा आशिक गिरफ्तार, MP कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा

उन्होंने बताया, 2014 में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 827 रुपए की सब्सिडी के साथ 410 रुपए थी। वहीं आज 2022 में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के तहत इसकी कीमत 999 रुपए से अधिक और सब्सिडी शून्य है। उन्होंने कहा कि तब के दो सिलेंडर की कीमत के बराबर आज एक सिलेंडर की कीमत है।

बता दें कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में शनिवार को वृद्धि की है। घरेलू सिलेंडर 50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए पहुंच गई है। गौरतलब है कि 1  मई से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी इजाफा किया गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें: गद्दारी से पुराना नाता है, छुरा घोंपना आता है, कांग्रेस की बैठक के पहले सिंधिया के महल पर लगे पोस्टर

अप्रैल महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 250 रुपए का इजाफा हुआ था। इसी तरह 6 अक्टूबर 2021 के बाद से स्थिर रहे घरेलू सिलेंडर के दाम में 22 मार्च को वृद्धि देखी गई थी। उस समय भी सब्सिडी वाले घरेलू गैस की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि हुई थी। जिसके बाद दिल्ली में इसका दाम बढ़कर 949.50 रुपए हो गया था।