मुंबई एयरपोर्ट पर 3.8 किलो सोना पकड़ाया, केन्याई महिला कॉफी फ्लास्क में छिपाकर लाई थी अवैध सोना

कस्टम विभाग ने 18 केन्याई महिलाओं की चेकिंग के दौरान एक महिला के पास से जब्त किया 1.52 करोड़ का सोना, महिला को किया गिरफ्तार, शारजाह से छिपाकर लाया गया था सोना

Updated: Dec 23, 2021, 09:50 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

मुंबई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी महिलाओं के पास से 3.8 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 1.52 करोड़ रुपए बताई जा रही है। रविवार रात मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कुछ महिलाओं के पास संदिग्ध सामान देखा। शातिर महिलाओं ने कॉफी के साथ थर्मस में सोने के छोटे-छोटे टुकड़े छिपा रखे थे। केन्या की महिलाएं शारजाह होते हुए भारत लौटी हैं। महिलाओं ने निजी सामान के साथ भी सोना छिपाकर रखा था। एयरपोर्ट में कस्टम विभाग के अफसरों ने 18 केन्याई महिलाओं की चेकिंग की थी, जिसमें एक महिला के पास से यह करोड़ों का सोना बरामद किया गया, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

 

यह महिला सोने की रॉड, तार और पाउडर की शक्ल में लेकर आई है। इस सोने को कॉफी पाउडर की बोतलों, थर्मस, अंडर गार्मेंट्स के अस्तर, जूते-चप्पलों और मसाले की शीशियों में छिपाकर रखा गया था। इस कार्रवाई में जब्त किए गए सोने की कीमत 3.8 किलोग्राम है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.52 करोड़ रुपए हैं। अब महिला से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें: डायपर में छिपाकर ड्रग्स की तस्करी, 10 लाख की ड्रग्स के साथ पूर्व एयर होस्टेस गिरफ्तार

मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम टीम ने मशीन में सामान की स्कैनिंग के दौरान महिला के सामान में कुछ संदिग्ध आकृतियां देखी। जब बैग्स में से थर्मस और बाकी चीजें निकलवाई गई तो जांच अधिकारियों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। महिलाओं ने थर्मस में काफी के साथ सोने के पीस डाल रखे थे। वहीं मसालों के पैकेट में भी छिपाकर सोना रखा गया था। महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।