NCP सुप्रीमो शरद पवार की तबियत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

NCP अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Updated: Oct 31, 2022, 01:20 PM IST

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार की तबियत बिगड़ गई है। सोमवार सुबह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुणे जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद से वे कमजोरी महसूस कर रहे थे।

एनसीपी ने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अस्पताल के आसपास भीड़ नहीं लगाने का अनुरोध किया गया है। NCP ने कहा है कि पवार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। जिसके बाद वह 4-5 नवंबर को अहमदनगर जिले के शिरडी में NCP (पार्टी) के दो दिवसीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: जबलपुर में IMA की बैठक में जूतम पैजार, मंच पर डॉक्टरों के बीच जमकर चले लात-घुसे, वीडियो वायरल

एनसीपी चीफ शरद पवार 8 नवंबर को कांग्रेस की राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ी यात्रा' में भी शामिल होंगे। यह यात्रा नांदेड़ के रास्ते महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि पवार ने राष्ट्रव्यापी मार्च का हिस्सा बनने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। पटोले ने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन उनकी उपस्थिति की पुष्टि करना बाकी है।