कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच पंजाब में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज आ रहे नतीजों में कांग्रेस ने बाज़ी मार ली है। बीजेपी को इन चुनावों में बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी है, जबकि शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है। पंजाब में रविवार 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों के लिए मतदान हुआ था, जिनमें 8 नगर निगम और 109 नगरपालिका परिषदें और नगर पंचायतें शामिल हैं।