Farmers Protest Live: खेती को बर्बाद कर रही है मोदी सरकार, राहुल बोले- हम कृषि कानूनों को रद्द करके दिखाएंगे
Kheti Bachao Yatra: यात्रा के दूसरे दिन पंजाब के संगरूर पहुंचे राहुल गांधी, केंद्र सरकार को फिर बताया अंबानी-अडानी की कठपुतली

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खेती बचाओ यात्रा के दूसरे दिन भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। संगरूर के बरनाला चौक पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी इस कानूनों के खिलाफ लड़ाई में पीछे नहीं हटेगी और प्रत्येक किसान सड़क पर आकर ऐसे कानून लाने वाली पार्टी के खिलाफ संघर्ष करेगा। इससे पहले रैली के पहले दिन पंजाब के बंधई कलां में राहुल ने सवाल किया था कि आखिर कोरोना वायरस महामारी के बीच इन कानूनों को लाने की इतनी जल्दी क्यों थी?
संगरूर में किसानों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले 6 सालों से देश की जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अडानी और अंबानी की कठपुतली सरकार है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी सरकार इन काले कानूनों के जरिए भारतीय कृषि के तीन स्तंभों एमएसपी, फसल खरीद और और मंडियों को खत्म कर देना चाहती है।
Live Updates
राहुल गांधी: हम इन कानूनों को रद्द करके दिखाएंगे
04:10 PM By Humsamvet
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को मजदूरों और किसानों की शक्ति समझनी होगी। गांधी ने कहा कि देश के मजदूर किसान कोरोना से डरकर घर नहीं बैठने वाले हैं बल्कि वे केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ेंगे और इन कानूनों को रद्द करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पीछे नहीं हटने वाली है।
कांग्रेस पार्टी अब पीछे नहीं हटने वाली। मोदी जी आपको समझना होगा कि किसान-मजदूर की शक्ति क्या है, ये अब कोरोना के डर से घर पर नहीं बैठने वाले बल्कि अब सड़कों पर उतरेंगे, आपकी सरकार के खिलाफ़ लड़ेंगे और इन क़ानूनों को रद्द करके दिखाएंगे : श्री @RahulGandhi #किसान_संग_राहुल_गांधी pic.twitter.com/FJQtks0yau
— Congress (@INCIndia) October 5, 2020
भवानीगढ़ की तरफ बढ़ी ट्रैक्टर रैली
03:40 PM By Humsamvet
राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली संगरूर से भवानीगढ़ की तरफ निकल चुकी है। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ मौजूद हैं।
कांग्रेस पार्टी अब पीछे नहीं हटने वाली। मोदी जी आपको समझना होगा कि किसान-मजदूर की शक्ति क्या है, ये अब कोरोना के डर से घर पर नहीं बैठने वाले बल्कि अब सड़कों पर उतरेंगे, आपकी सरकार के खिलाफ़ लड़ेंगे और इन क़ानूनों को रद्द करके दिखाएंगे : श्री @RahulGandhi #किसान_संग_राहुल_गांधी pic.twitter.com/FJQtks0yau
— Congress (@INCIndia) October 5, 2020
गरीबों के लिए सरकार ने एक नीति नहीं बनाई
03:00 PM By Humsamvet
केंद्र सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों, किसानों और मजदूरों पर पिछले 6 सालों से हमला कर रही है। इनकी एक भी नीति गरीब जनता की भलाई के लिए नहीं होती। इनकी सारी नीतियां कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए होती हैं।
अमरिंदर ने राहुल से कहा, पीएम बनने के बाद कानूनों को खत्म कर देना
02:20 PM By Humsamvet
संगरूर के बरनौला चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री बनने के बाद इन कानूनों को खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि कानून बन चुके हैं लेकिन उनमें संशोधन भी हो सकता है, मैं राहुल जी से अपील करता हूं कि वे पीएम बनने के बाद इन कानूनों को रद्द कर दें।
The law is made. The bills have been passed in the Parliament. But who says that an amendment cannot be made to those laws. I request Rahul ji to scrap these black laws when he becomes the PM with a majority in the Lok Sabha: Capt Amarinder Singh, Punjab CM, on the new farm laws pic.twitter.com/Kiotxos7zL
— ANI (@ANI) October 5, 2020
राहुल: कांग्रेस इन कानूनों के खिलाफ लड़ती रहेगी
02:00 PM By Humsamvet
रैली के दूसरे दिन कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा इन कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे प्रत्येक किसान को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिलेगा।