02 April Rashifal: धैर्य और शान्ति ही जीवन में खुशी की कुंजी है

कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है

Updated: Apr 01, 2021, 01:29 PM IST

Photo Courtesy: Facebook
Photo Courtesy: Facebook

मेष:- क्रोध को नियंत्रित रखें। अन्य लोगों से व्यवहार करते समय धैर्य की आवश्यकता है। अपनी विनम्रता से आप लोगों की सद्भावना हासिल कर लेंगे। जीवनसाथी की अच्छी देखभाल करते हुए उनके लिए समय भी निकालें। आज आपको अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी, जिससे खर्चे में सहयोग होगा। ठंडी वस्तु के उपयोग बचें, शीत की समस्या हो सकती है।

वृष:- अपने उत्साह के कारण आज आप कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जो लम्बे समय तक फ़ायदेमंद रहेगा। आपके काम को बहुत मान्यता भी मिलेगी। आपकी भावुकता से आपके प्रियजन प्रसन्न होंगे और रिश्ता मजबूत होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा जिससे आपको खुशी होगी। आपका उत्साह ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगा।

मिथुन:- आज अपने कार्य की अच्छी योजना बनाएं और चीजों को महत्व दें, ताकि समय का सदुपयोग हो सके। आज आपके काम में थोड़ी वृद्धि होगी। आज धन की प्राप्ति बहुत अच्छी रहेगी और आवश्यक खर्चे भी होंगे। अनावश्यक चिंता करने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धैर्य और शान्ति ही जीवन में खुशी की कुंजी है।

कर्क:- अपने मन को विचलित न होने दें,सकारात्मक रहें। आज काम का भार अधिक हो सकता है। आज समय प्रबंधन आपके लिए अति आवश्यक है। अपने आप को शांत रखना चाहिए, इससे संबंधों में दृढ़ता आएगी। आज कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां निभानी होंगी, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी होगी। यद्यपि धन अच्छी मात्रा में रहेगा। स्वस्थ रहने के लिए अधिक से अधिक आराम की आवश्यकता है।

और पढ़ें : कर्त्तव्य का पालन ईश्वर की आराधना का पर्याय

सिंह:- सफलता के लिए आपको सकारात्मक होना पड़ेगा, इससे आपका यश बढ़ेगा। असावधानी से काम की गुणवत्ता में कमी आएगी और वरिष्ठों का सद्भाव कम हो जायेगा। अधिक भावुकता की बजाय अधिक व्यवहारिक बनें। यह आपके मित्र को प्रभावित करेगा और रिश्ता भी मजबूत होगा। खर्च को नियंत्रित करें पैसे की ताक़त कम हो सकती है। गले का संक्रमण संभव है, गर्म पानी का उपयोग करें।

कन्या:- आज आपमें ऊर्जा भरपूर रहेगी। आपके सभी कार्य गुणवत्ता से परिपूर्ण होंगे। आज आपकी प्रतिभा प्रकाशित होगी और आप सभी के प्रशंसा के पात्र होंगे। छोटी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए ऋण लेना पड़ सकता है। पैसे की बचत होगी। स्वास्थ्य स्थिर रहेगा और फिटनेस बनी रहेगी।

तुला:- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आपका चमत्कारिक भाषण लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा। अपने सहयोगियों से निपटने के लिए धैर्य की आवश्यकता है। समय पर अपना कार्य पूर्ण करें। आपकी यश वृद्धि मित्र की प्रसन्नता का कारण बनेगी। खर्च पर नियंत्रण रखें क्योंकि प्रबंधन थोड़ा असहज हो सकता है। मां का स्वास्थ्य खर्च का कारण बनेगा।

वृश्चिक:- आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। बुद्धिमानी से कार्य करने की आवश्यकता है। साथी की ओर से खुशी मिलेगी। हो सकता है कि धन का कुछ अभाव हो। आपकी भावुकता स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है।

और पढ़ें : ज्ञान ही परमात्मा की प्राप्ति

धनु:- आर्थिक तंगी के कारण कोई अहम कार्य बीच में ही अटक सकता है। घरेलू समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए संयमित वाणी का प्रयोग करें। अपनी नकारात्मक सोच के कारण किसी समारोह में हीन भावना के शिकार हो सकते हैं। आपके सहयोगी सहयोग के लिए आगे आ सकते हैं। अधिवक्ता से परामर्श के लिए अच्छा दिन है।

मकर:- अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए तनाव से दूर रहना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित लेनदेन लाभप्रद होंगे। रचनात्मकता की सफलता का समय है। यदि आप यात्रा में हैं तो अपने सामान के प्रति अधिक सावधान रहें।

कुम्भ:- संबंधियों से भेंट कल्पना से अधिक बेहतर होगी। अपने प्रिय की छोटी चूक को नज़रअंदाज़ करें। साझीदारी सोच समझकर करें। यदि लाभ चाहते हैं तो दूसरों की बात भी सुनना चाहिए।

मीन:- आसपास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। आज आप दूसरों पर अधिक खर्च कर सकते हैं। प्रिय के साथ मार्केटिंग करते समय आक्रामक न हों। परिवार के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं। जिनकी सलाह आपके लिए हानिकारक हो उन लोगों से सावधान रहें।