16 April Rashifal: पुराने निवेशों से आय में बढ़ोत्तरी के योग हैं

आज ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए खुशी का कारण बनेगी, नए मित्र बनेंगे

Updated: Apr 16, 2021, 01:31 AM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष:- बचत करने का प्रयास करें, अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित रखने से वह भविष्य में काम आएगा। बच्चों पर नियंत्रण एक सीमा तक ही रखें। अधिक अनुशासन उन्हें दुखी कर सकता है। अपने और प्रिय के बीच किसी और को हस्तक्षेप न करने दें, अन्यथा गतिरोध पैदा हो सकता है। अहंकार पूर्ण निर्णय लेने से हानि हो सकती है। जिस प्रतियोगिता में आप भाग लेंगे उसमें आपको सफलता मिलना सुनिश्चित है।

वृष:- आपके आलोचक स्वभाव के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ेगा। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ का योग हैं। विदेश में नौकरी के आवेदन करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। शीघ्रता में लिया गया निर्णय पश्चाताप का कारण बन सकता है।

मिथुन:- पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी दृष्टिगोचर हो रही है। आज किसी ऐसे मित्र से मिलना हो सकता है, जो आपको प्राणों से अधिक चाहता है। मित्र पर संदेह न करें अन्यथा लड़ाई हो सकती है। आज आपके द्वारा किया गया कार्य आशातीत सफलता का कारण बनेगा और नवीन विचारों का उत्पादन होगा।

कर्क:- आज अर्थ की दिशा में नवीन योजनाएं बनेंगी। लेकिन कोई भी योजना बनाने से पहले उसके लाभ, हानि पर गंभीरता पूर्वक विचार करना आवश्यक है। डाक या ई-मेल से आया हुआ संदेश परिवार की प्रसन्नता का कारण बनेगा। मतभेदों की लम्बी श्रृंखला के कारण सामंजस्य बैठाना बहुत कठिन हो सकता है।

और पढ़ें: आत्मा की प्रियता में ही है सच्चा सुख

सिंह:- कोई स्वार्थी व्यक्ति आज आपके तनाव का कारण बनेगा। इससे बचने की आवश्यकता है। निवेश में सावधानी रखें। अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना चाहिए। समस्याओं का समाधान शीघ्र ढूढ़ें। जीवनसाथी का उपेक्षात्मक व्यवहार आपको निराश कर सकता है। सुनी हुई बातों पर विश्वास करने से हानि हो सकती है।

कन्या:- बच्चों का व्यवहार आपकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। ऐसे में अपने आप को नियंत्रित रखें क्योंकि "क्रोध पाप कर मूल" आपकी ज्ञान की प्यास आपको नवीन मित्र बनाने में सहायक सिद्ध होगी। आज ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

तुला:- आज कोई व्यक्ति योजनाओं के सिलसिले में आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। लेकिन निवेश के पूर्व उस व्यक्ति को जांच परख लें। स्वयं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है क्योंकि कोई रिश्तेदार आपके तनाव का कारण बन सकता है। शीघ्रता में लिया गया निर्णय आपके किसी निकटवर्ती को दूर कर सकता है। आज आपका मित्र आपके साथ कुछ समय बिताने की उम्मीद कर सकता है। यदि आप अपनी योजनाओं को सबके सामने उजागर नहीं करना चाहते तो आपकी परियोजना खराब हो सकती है। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।

वृश्चिक:- आपकी मुस्कान ही आपको अवसाद से उबारेगी। लेनदेन के समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी का साथ समझदारी सुकून और समृद्धि लेकर आएगा। आज आपके प्रेम में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं।

और पढ़ें: सुख दुःख भोगते हुए सुधारें परलोक

धनु:- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। नशे की लत छोड़ देना चाहिए। काम के दबाव के कारण मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का अधिक समय खरीददारी और दूसरी गतिविधियों में व्यतीत होगा।

मकर:- खाली बैठने के बजाय अपने आप को किसी रचनात्मक कार्य में लगाएं। महत्वपूर्ण अवसरों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तेदारों की ओर से उत्थान और समृद्धि की योजना आएगी। वकील से सलाह करने के लिए दिन अच्छा है।

कुम्भ:- कठिन परिस्थितियों में धैर्य से काम लें। धनार्जन का नवीन मार्ग प्रशस्त होगा। आज आप सभी के आकर्षक का केन्द्र रहेंगे। आध्यात्मिक गुरु या घर के बुज़ुर्ग सहायता कर सकते हैं।

मीन:- आपका आत्मविश्वास आपकी उम्मीद व इच्छाओं की पूर्ति के लिए नवीन मार्ग प्रशस्त करेंगे। कुछ खरीददारी करने के लिए यदि बाजार जा रहे हैं तो पहले उसको जान समझ लेना चाहिए। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय सुंदर शब्दों का चयन करें।