22 March Rashifal: दिन चुनौतियों से भरा है, बुद्धिमत्ता से उसका सामना करें

भगवान चक्रसुदर्शन का ध्यान करें और सहस्रार हुं फट् मंत्र का जाप करें, जिंदगी की सभी प्रकार की उलझनों से मुक्ति मिलेगी

Updated: Mar 21, 2021, 01:10 PM IST

Photo courtesy:Trans4mind
Photo courtesy:Trans4mind

मेष:- आज अपने काम में सहयोगियों के साथ गड़बड़ी होने की संभावना है। उत्तेजित होने से बचें और धैर्य पूर्वक कार्य में अग्रसर हों। साथी की मन:स्थिति समझ कर मतभेदों को दूर करें। आर्थिक स्थिति कमजो़र होने के कारण उधार लेना पड़ सकता है। पैरों में दर्द की संभावना है।

वृष:- आज आप अपने छोटे प्रयास से बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। सर्विस में अच्छा परिणाम मिलेगा। मित्र के साथ कुछ उपयोगी चर्चा हो सकती है। आज अच्छी मात्रा में अर्थोपार्जन के योग हैं, और पारिवारिक प्रसन्नता के लिए खर्च भी होगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

मिथुन:- आज आप अपने कार्य को अच्छी तरह से पूर्ण करने में सक्षम होंगे, किन्तु अग्रसर होने में कुछ चीजें बाधक भी बन सकती हैं। आवश्यकतानुसार आज ऋण ले सकते हैं। खानपान की अनिमियता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा।

कर्कः- आज व्यस्तता के साथ यात्रा के योग हैं। आर्थिक बचत की सम्भावना कम है। बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

और पढ़ें:  हृदय की नीरसता को दूर करने का उपाय है भगवद्भक्ति

सिंह:- आज महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा होगी और दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। लाभ की संभावना कम दिख रही है। प्रेम में भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ की संभावना कम है। तनाव के कारण स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा।

कन्या:- आपको अपने कार्य से संतोष मिलेगा। बड़ों से आशीर्वादात्मक प्रशंसा मिलेगी और सफलता कदमों में रहेगी। मित्र के साथ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। कई दिशा से धन आने के योग हैं, और वृद्धि भी होगी। फिटनेस पूरी रहेगी।

तुला:-आज का दिन चुनौतियों से भरा है, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उसका सामना करने में सक्षम होंगे। आज प्रेमी के साथ आकस्मिक यात्रा हो सकती है। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। बचत की आदत डालनी चाहिए। शारीरिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक:- आज अच्छे भाग्य का निर्माण करने के लिए नवीन प्रयास करेंगे। कार्य संबंधी यात्रा हो सकती है। रिश्तों में सद्भाव रहेगा। आर्थिक प्रगति अच्छी रहेगी। आज भाग्य और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

और पढ़ें: साधन को साध्य के पीछे रखने की बुद्धिमानी

धनु:- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने बचें। दिन निष्क्रियता से भरा हुआ है। कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रशंसनीय कार्यों की भी प्रशंसा नहीं होगी। आज आर्थिक लाभ और हानि समान रूप से होंगे। त्वचा विकार की संभावना है।

मकर:- आज इच्छाओं की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज नवीन व्यापार का अवसर आपको संतुष्ट करेगा। मित्रता के लिए दिन बहुत अच्छा है, आज आप जीवन का एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं। एक लाभदायक आर्थिक आधार का निर्माण होगा। स्वास्थ्य सुख मिलेगा।

कुम्भ:- यह आपके आत्मविश्वास के विकास का दिन है। कठिन कार्यों को सरलता से संपादित करेंगे और अपने कार्य कौशल से वरिष्ठों के स्नेह भाजन होंगे। साथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे। आज अप्रत्याशित स्रोतों से धन कमाने की स्थिति में होंगे। स्वास्थ्य संबंधी फिटनेस बनी रहेगी।

मीन:- आध्यात्मिक मार्ग का अनुसरण करने से अन्तश्चक्षु खुलेंगे। दिन व्यस्त रहेगा और कार्य से संबंधित यात्रा संभव है। पिता से अपने प्रिय की चर्चा करने का अनुकूल अवसर है। गरीबी से छुटकारा पाने के लिए ग़रीबों पर दया करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।