23 May Rashifal: ध्यान के माध्यम से आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा

संपत्ति संबंधित लेनदेन से लाभ होने के योग हैं

Publish: May 22, 2021, 06:35 PM IST

Photo courtesy: Fashion
Photo courtesy: Fashion

मेष:- सावधान रहें आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है। मित्रों के आनंद से भ्रमण करना आज के लिए अच्छा है। आज आप सुपर स्टार की तरह बर्ताव करें। प्रशंसा के जो पात्र हैं उनकी ही प्रशंसा करें। आज अपने मित्र से मिलकर आप अतीत के खूबसूरत क्षणों में खो जाएंगे। आध्यात्मिक विकास के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ रहना परम आवश्यक है, इसलिए मानसिक स्वस्थ्य के लिए भी सजग रहें।

वृष:- नवीन अनुबंध लाभदायक होगा, लेकिन कल्पना के अनुसार नहीं। निवेश में शीघ्रता न करें। स्वयं को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। शारीरिक चुस्ती के लिए अपने शौक भी पूरा करें और अपना ख्याल भी रखें। आज आपकी मुलाकात आपके ऐसे शुभचिंतक से होगी, जिसे आपका ख्याल है और वह आपको समझता भी है। आपको नशे से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपका समय और स्वास्थ्य दोनों बर्बाद हो रहा है। जीवन साथी की अनुकूलता रहेगी। युवा वर्ग को प्रेम का अभाव हो सकता है।

मिथुन:- आज ध्यान के माध्यम से आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक क़रार सम्पन्न होगा और धन लाभ होने के योग हैं। आज कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आप उत्साह पूर्वक ताज़गी से ऊर्जावान रहेंगे। आज आपके शब्द घर वालों को आहत कर सकते हैं, इसलिए शब्दों का चयन सावधानी पूर्वक करें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए उम्मीद से अधिक आपको प्रयास करना चाहिए। पर्यावरण से प्रेम होने के कारण आप ब़ागवानी में आपको शांति मिलेगी।

कर्क:- सबकी बात को सावधानी से सुनने से समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप लोन लेने वाले थे और अटका हुआ था तो आज आपको लोन मिल सकता है। बच्चों की ओर से कोई मुश्किल आ सकती है। प्रिय की ओर से कुछ खास होने की संभावना है। घर के लोग एकाग्रता भंग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन की दृष्टि से आज का दिन विशेष है। अपने व्यवहार में सरलता लाने की आवश्यकता है।

और पढ़ें: श्रीमद्भगवद्गीता और भगवान श्री कृष्ण के भक्त

सिंह:- संपत्ति से संबंधित लेनदेन लाभ पहुंचाएंगे। किसी पुराने मित्र से सुखद मुलाकात हो सकती है। प्रेम में विरह संभव है। कुशलता से की गई बातचीत आपका पक्ष मजबूत करेगी। गुस्से पर काबू रखें, किसी सीनियर से उलझ सकते हैं जो आपके लिए हानिकारक होगा। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता का व्यवहार रखें।

कन्या:- लघु उद्योग वालों को किसी अपने से परामर्श करना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक लाभ होगा। बच्चों पर अधिक नियंत्रण करने से आपके और बच्चों के बीच में दूरियां उत्पन्न हो सकती हैं। पवित्र प्रेम धर्म और अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करता है। इस राशि के छात्रों का मन आज चंचल रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया है।

तुला:- घर की खुशियां बरकरार रखने के लिए आपको शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की आवश्यकता है। संदिग्ध आर्थिक लेनदेन में फंसने से बचें। कार्य को लोभ की बजाय प्रेम से करना चाहिए। ज़रूरत मंदों की मदद करने से आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी अगर बात नहीं करना चाहते तो आप को जबरदस्ती नहीं करना चाहिए। स्थितियां स्वतः सुधर जाएंगी।

वृश्चिक:- भावनाएं नियंत्रित रखें। आज निवेश से बचें। परिवार के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आनंद लें। अगर कोई आपकी शांति भंग कर रहा हो तो उसे नज़रअंदाज़ करना चाहिए। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है। हाल में हुई खटपट को भुलाकर जीवनसाथी अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देंगे।

और पढ़ें: गृहस्थी में रहते हुए कैसे करें संन्यास धर्म का पालन

धनु:- लम्बी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। धन के पीछे अपने रिश्ते को खराब नहीं करना चाहिए। आज माता पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। प्रेम में अपने विवेक का उपयोग करना चाहिए। जीवन की उलझनों का हल स्वयं ढूढ़ना होगा, क्योंकि दूसरे लोग आपको परामर्श के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं देंगे।

मकर:- आज आपकी मनःस्थिति बच्चों जैसी होगी। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है, लेकिन उधार देकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। घरेलू योजनाएं विचारणीय हैं। अपने प्रिय पर विश्वास करना चाहिए। आपके द्वारा कहे गए कटु शब्द परिवार की नाराजगी का कारण बन सकते हैं। घर वालों की नासमझी के कारण आप उनसे दूरी बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए आज विशेष दिन है।

कुम्भ:- शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के लिए योग और ध्यान आपके लिए श्रेयस्कर हैं। आर्थिक सुधार सुनिश्चित है। महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। आज जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर जीवन को और भी सुन्दर बना देंगें।

मीन:- आज आप अपने मनपसंद का काम करेंगे। पार्टनरशिप के धंधे वालों को बहुत अधिक सोच समझकर कदम रखने की आवश्यकता है, अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन में परिवार के सदस्य महत्वपूर्ण रहेंगे। वैवाहिक जीवन बहुत बढ़िया रहेगा।