Aaj ka rashifal: आज किस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है

मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यचकित करनेवाले परिणाम मिलेंगे, लाभ की प्राप्ति होगी

Updated: Jan 14, 2021, 02:52 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मेष राशि:- इस राशि के जातकों को सुझाव दिया जा रहा है कि अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, नुकसान हो सकता है। किसी की कही बातों को दिल से न लें, यह संसार का नियम है। जिस पेड़ पर फल लगे रहते हैं, लोग उसी पर पत्थर मारते हैं। नेकी के रास्ते ही चले लाभ होगा।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों का सहयोगी समय चल रहा है। विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। समय रहते अपने परिवार के प्रति दायित्वों को पूरा करें। निवेश में जल्दबाजी मुसीबत में ड़ाल सकती है। सलाह लेकर अपना कार्य करें।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातक सतर्क रहें, किसी के दिखावे में आकर अपना व्यवहार न बदलें जैसे हैं, वैसे रहने में ही आप का फायदा है। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेहनत में लगे हैं, सफलता जरुर मिलेगी। अनावश्यक झगड़े हो सकते हैं।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों के यहा किसी विशिष्ट अतिथि का आगमन आज हो सकता है। अपने अधिकारी को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से द्वेष रखते है, सतर्क रहें और शिकायत का मौका न दें। पीले रंग के प्रयोग से लाभ संभव हैं।

सिंह राशि:- इस राशि के जातक अपने कार्य के प्रति रूचि अधिकारियों को प्रभावित करेगी। साझेदारी से लाभ संभव है। अनाज व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि:- इस राशि के जातकों को किसी भी कार्य को करने के लिए धैर्य जरूरी है, समय का इंतजार करें। जरूरी दस्तावेजों को एकत्रित करने में समय व्यतीत होगा। निजी संबंधों में मजबूती आयेगी। क्रोध की अधिकता रहेगी।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों को अपने मित्रों से आज मनमुटाव हो सकता है। जरूरी कार्य को समय पर पूर्ण करें और स्वयं कार्य के प्रति समर्पित हो तो आगे लाभ होगा। मन को एकाग्र करने के लिए आध्यात्म का सहारा लें, आश्चर्यचकीत करने वाले लाभ होंगे।

वृश्चिक राशि:- विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ-बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

धनु राशि:- इस राशि के जातक पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्यायपक्ष कमजोर रहेगा।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों को उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों के अन्दर किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिये। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे, पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के भावनात्मक रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। युवाओं को योग्यता अनुरूप नौकरी नहीं मिलने से उदास रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। विरोधी परास्त होंगे, धन लाभ संभव है।