Aaj Ka Rashifal: सतर्क रहें, दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं

नई जिम्मेदारी को समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे सफलता के नए द्वार खुलेंगे

Publish: Jan 28, 2021, 06:35 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

मेष राशि:- इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अपने निजी लक्ष्यों पर ध्यान दें और पुराने दोस्तों से मिलें। नए लोगों से मीटिंग हो सकती है। आपकी अच्छी इमेज बन सकती है। समस्याओं के समाधान हेतु मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा, महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नए-पुराने और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो आने वाले दिनों में आपके लिए कारगर साबित होगी। थोड़ा पैसा भविष्य के लिए बचाने की बात मन में आ सकती है और यह ठीक भी रहेगा। संबंधों के किसी एक मामले पर आपको काफी ध्यान देना पड़ेगा। नए लोगों से दोस्ती होगी। क्षमता से परे किसी कार्य की जिम्मेदारी लेना हानिकारक हो सकता है। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि:- इस राशि के जातकों का मन आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से चिंतित होगा। किसी विद्वान के विचारों से प्रभावित मन में उत्साह का संचार होगा। छात्रों को अधिक मेहनत से सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास रखें। धन लाभ होगा। आपके जरूरी काम जो हमेशा एक ही ढंग से होते आए हैं, उनमें कुछ नया होने के भी योग है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। नए समीकरण से कार्य क्षमता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।

मिथुन राशि:- इस राशि के जातक आज अपने व्यवहार और जीवन के प्रति अपनी सोच को बदलने के बारे मे विचार कर सकते हैं। समय के साथ अपने को ढ़ालने की आपकी कला आपको मुश्किल हालातों से बचा सकती है। कामकाज के मोर्च पर चीजें काफी कठिन नजर आ रही हैं। दुश्मन षड्यंत्र करके आपको हानि पहुंचा सकते हैं। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। कोई नई जिज्ञासा मन को आकर्षित करेगी, भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। रोजगार क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वयं पर भरोसा रख योजनाओं को सुचारु रुप से क्रियान्वित करें। सगे-संबंधों में सरल एवं व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।

कर्क राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं, इसके साथ ही आपको किसी सामाजिक उत्सव में भी शामिल होना पड़ सकता है। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा, नाजुक संबंधों में संतुलित व्यवहार एवं मधुर वाणी का प्रयोग करें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलें आप उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें, आपकी ये आदत आपको सफलता दिलायेगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित होंगे, नियोजित कार्यकुशलता से प्रगति के लिए आशान्वित होंगे। सभी प्रकार के दायित्वों की पूर्ति हेतु संतुलित योजना पर चलें, किसी महत्वपूर्ण निर्णय में संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

और पढ़ें:  महात्मा और सिद्ध पुरूष को कैसे पहचानें

सिंह राशि:- इस राशि के जातकों का समाज में अच्छी छवि बनेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई मांगलिक काम भी पूरा होगा। बिजनेस में फायदा होगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। पार्टनर से भी सहयोग मिलेगा। आप सही दिशा में सही फैसले लेंगे। प्रभु की भक्ति में आपका मन लग सकता है, आपको उनकी भक्ति में आराम का एहसास होगा। कड़ी मेहनत आपको सफलता के रास्ते पर लेकर जायेगी। आपके जीवन से जो थोड़ी बहुत समस्या है वो जल्द ही समाप्त हो जायेगी बस आप अपना धैर्य बनाये रखें। आपसे जुड़े लोग जो आपके लिए कुछ बेहतर कर रहे हैं तो उनकी तारीफ जरूर करें, इसका लाभ आपको भी प्राप्त होगा।

कन्या राशि:- इस राशि के जातक आज दूसरों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपने किसी भी परिचित से कोई ऐसा वादा ना करें, जिसे आप पूरा नहीं कर सके। आपको एक खूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। आपकी कड़ी मेहनत ही आपको सफलता दिलायेगी। आज आपको जल्दबाजी से बचना है, किसी भी मामले में जल्दबाजी ना करें। आपके अपने मित्र हो सकता है आपका साथ ना दें लेकिन आपको इस वजह से परेशान होने की जरुरत नहीं है। धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए किसी से भी बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचें। जीवनसाथी के लिए व्यस्त दिनचर्या में भी थोड़ा समय जरुर निकालें।

तुला राशि:- इस राशि के जातकों का भाग्य मनोवांछित परिणाम हासिल कराने में सहायक रह सकता है। हालांकि व्यावसायिक जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। आज जिस नए समारोह में आप शिरकत करेंगे, वहाँ से नयी दोस्ती की शुरुआत होगी। आज नौकरी से संबंधित तमाम अवसर आपके सामने आ सकते हैं लेकिन पहले मिलने वाले अवसर को ही अंतिम अवसर समझ उसे हां ना बोल दें, बल्कि उसके हर पहलू पर एक बार विचार कर लें।

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीजें वाकई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते तो अच्छा रहेगा। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी।

और पढ़ें:  श्रद्धा से तो भक्त भी कर सकता है भगवान पर शासन

धनु राशि:- इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज कोई भी फैसला सोच समझकर लें। जल्दबाजी में किए गए काम बिगड़ सकते हैं। कोई नकारात्मक संकेत मिले तो संभल जाएं। जोखिम लेंगे तो व्यर्थ में दौड़-भाग भी हो सकती है। किसी को उधार पैसा भी न दें। आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रह सकते हैं। व्यवसायिक जीवन और अपने करियर में वृद्धि के लिए इस ऊर्जा को सकारात्मकता के साथ प्रयोग में ला सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं, जिससे कई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। करीबी पारिवारिक सदस्य आपको झुंझलाहट और जलन का अनुभव कराएंगे। बहस या झगड़े में उलझने की बजाय शांति से यह बताएं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं।

मकर राशि:- इस राशि के जातकों के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। लंबे प्रवास का योग बलवान है। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना मुमकिन है। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातकों के लिए नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। आय में वृद्धि होने के योग हैं। छोटा-सा परंतु आनंददायी प्रवास होगा। उदास और अवसादग्रस्त न हों। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्चा न करें। बच्चे भविष्य की योजनाएँ बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। किसी भारी नुकसान के चलते वैवाहिक जीवन कुछ बाधित हो सकता है।

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के आज जरूरी काम निपट जाएंगे। सोचे हुए बहुत से काम समय पर पूरे होंगे। परिस्थितियों और महत्वाकांक्षाओं के साथ ताल-मेल बैठ जाएगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। करियर से जुड़ी नई प्लानिंग हो सकती है। लोग आपका साथ देंगे। पैसों के मामले में कुछ फैसलों पर मन मार कर राजी होना पड़ेगा। आप एक्टिव भी रहेंगे। मुमकिन है कि माता-पिता आपकी बात को गलत तरह से समझें, क्योंकि आपने अपनी बात भली-भांति उनके सामने न रखी हो। सुनिश्चित करें कि आपकी बात उन्हें ठीक तरीके से समझ में आए। आज आप अपने प्रिय की मांगों को पूरा करने से बचिए।