देश की सबसे अमीर महिला हैं सावित्री जिंदल, फोर्ब्स की लिस्ट में 6 भारतीय महिलाओं को मिली जगह

फोर्ब्स की अमीर महिलाओं की लिस्ट में ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल 18 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ टॉप पर हैं, विनोद राय गुप्ता, लीना तिवारी, दिव्या गोकुलनाथ, किरण मजूमदार शॉ की संपत्ति में बढ़ोतरी

Updated: Oct 08, 2021, 09:34 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

देश की महिलाएं विकास की ओर अग्रसर हैं। यह हम यूं ही नहीं कह रहे, हर क्षेत्र में तरक्की करती महिलाओं को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारत में महिलाएं किसी से कमतर नहीं हैं। वे समाज और विश्व के लोगों के बीच अपना परचम लहरा रही है। भारत की बेटिंया घर की चौखट से बाहर निकलकर अपने कदमों से दुनिया नाप रही हैं।

महिलाएं अपना बिजनेस भी बखूबी सम्हाल रही हैं, और उसे बढ़ा भी रही हैं, यही वजह है कि महिलाओं के नाम सफलता की नई इबारत लिखी जा रही है। यह बात फोर्ब्स मैग्जीन की दुनिया भर के अमीरों की लिस्ट से साबित भी हो रही है। इस लिस्ट में भारत की 6 महिलाओं को स्थान मिला है। टॉप टेन में जगह पाने वाले अमीरों में सावित्री जिंदल हैं, जो महिलाओं की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। वहीं  विनोद राय गुप्ता, लीना तिवारी, दिव्या गोकुलनाथ, किरण मजूमदार शॉ और मल्लिका श्रीनिवासन का नाम भी शामिल है।   

फोर्ब्स की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट 17 सितंबर 2021 तक के आकंडों के आधार पर तैयार की गई है। इन उद्योगपतियों की शेयरहोल्डिंग, फैमिली और पर्सनल इनकम के आधार पर वित्तीय जानकारी, स्टॉक एक्सचेंज, एनालिस्ट और रेगुलेटरी एजेंसियों से मिली जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है।     

फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कई भारतीय हस्तियों का नाम शामिल हैं। हर बार की तरह भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी देश में सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे साल 2008 से ही भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 92.7 अरब डॉलर की है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी को जगह मिली है जिनकी कुल संपत्ति 74.8 बिलियन डॉलर पहुंच गई है। तीसरा स्थान HCL टेक्नोलॉजीज के फाउंडर शिव नादर हैं, जिनकी संपत्ति 31 अरब डॉलर है। रिटेलिंग मैग्नेट का टाइटल पाने वाले राधाकिशन दमानी फोर्थ रैंक पर हैं, उनकी संपत्ति 29.4 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो कि पिछले साल की अपेक्षा दोगुनी है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के फाउंडर साइरस पूनावाला टॉप 5 में जगह पाने में कामयाब हो गए हैं। वर्तमान में उनकी संपत्ति 19 बिलियन डॉलर है। 

वहीं देश में महिलाओं ने भी साबित किया है कि वे वाकई में लक्ष्मी हैं। फोर्ब्स की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में टॉप पोजीशन पाने वालों में ओपी जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन सावित्री जिंदल का नाम है। वे फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार वे देश की सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में वे वर्ष 2012 में 10वें पायदान पर थीं। इस साल 2021 में सावित्री जिंदल 18 अरब डॉलर की मालकिन हैं। देश की सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में दूसरा स्थान विनोद राय गुप्ता का है। वैसे उन्हें फोर्ब्स की लिस्ट में 24वीं रैंक मिली है। विनोद राय की नेट वर्थ प्रॉपर्टी 7.6 बिलियन डॉलर है। जो कि पिछले साल की अपेक्षा लगभग दोगुनी हो गई है। हैवल्स इंडिया में विनोद राय गुप्ता का मालिकाना है। हैवल्स इलेक्टिकल आइटम्स और अप्लायंसेज के निर्माण की प्रमुख कंपनी है।

फार्मा कंपनी USV इंडिया की चेयरपर्सन लीना तिवारी महिलाओं में तीसरे नबंर की सबसे अमीर हैं। वहीं फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें 43वां स्थान मिला है। लीना तिवारी की कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी ने सालभर में करीब 1.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की है।

दिव्या गोकुलनाथ को चौथी सबसे अमीर महिला होने का गौरव हासिल हुआ है। एजुकेशनल लर्निंग एप वायजूज की सह संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ फोर्ब्स की लिस्ट में 47वां स्थान पाने में कामयाब रही हैं। 35 वर्षीय दिव्या की कुल संपत्ति 4.05 अरब डॉलर है। साल भर में करीब एक अरब डालर की बढ़ोतरी हुई है।

 भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकान की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ को पांचवा स्थान मिला है। उनकी नेट वर्थ 3.9 अरब डॉलर है। वे फोर्ब्स की लिस्ट में 53वें स्थान पर हैं। वैसे पिछले साल से साल से उनकी संपत्ति में कुछ गिरावट आई है। फिर भी वे 5वें स्थान पर काबिज हो गई हैं।

सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में मल्लिका श्रीनिवासन का नाम है, वे ट्रैक्टर्स और फार्म इंडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन और MD हैं। मल्लिका श्रीनिवासन 2.89 बिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं। पिछले साल की अपेक्षा उनकी प्रॉपर्टी में 2.45 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे घर परिवार के साथ अपना बिजनेस भी बखूबी सम्हाल कर देश का नाम रोशन कर रही हैं।