एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया तलाक का फैसला, सोशल मीडिया पर फैंस को दी खबर

साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की बेटी और दामाद तलाक लेने जा रहे हैं, शादी के 18 साल बाद राहें हो रहीं अलग, दुखी फैंस बोले यह दिल तोड़ने वाली खबर

Updated: Jan 18, 2022, 05:29 AM IST

Photo Courtesy:  Instagram
Photo Courtesy: Instagram

कोलावरी डी फेम एक्टर और साउथ के सुपर स्टार धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें जुदा हो रही हैं। दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है।  एक्टर धनुष ने फैंस को यह खबर ट्वीट करके दी है। वे लिखते हैं कि ' हमरा18 साल का साथ रहा, जिसमें हम दोस्त, कपल और पैरेंट्स बनकर साथ रहे।  जीवन की इस लंबी जर्नी में हमने काफी कुछ देखा, अब हमारी राहें अलग हो रही हैं। ऐश्वर्या और मैं एक कपल के तौर पर अब अलग हो रहे हैं। वे लिखते हैं कि प्लीज उनके फैसले का सम्मान करें और उन्हें प्राइवेसी दें।
धनुष और ऐश्वर्या को  पावर कपल के तौर पर देखा जाता था। इस खबर से कपल के फैंस का दिल टूट गया है। उन्हें  तगड़ा झटका लगा है। वहीं ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया  पोस्ट में लिखा है कि इसे किसी कैप्शन की जरूरत नहीं...सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!
अपने चहेते स्टार की इस खबर से फैंस  दुखी हो रहे हैं। एक फैन ने लिखा है  भगवान! यह खबर दिल तोड़ने वाली है।" एक अन्य फैन लिखते हैं कि "यह बहुत चौंकाने वाला है लेकिन आप लोगों को शुभकामनाएं," एक और यूजर ने लिखा है "मैं विश्वास नहीं कर सकता। 

धनुष की पत्नी एश्वर्या साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। दोनों की शादी 2004 में की तमिल रीति रिवाज से हुई थी। जिसमें देश दुनिया की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। ऐश्वर्या धनुष से दो साल बड़ी हैं। शादी के वक्त धनुष 21 साल के थे जबकि ऐश्वर्या 23 साल की थीं। कपल के  दो बेटे हैं जिनके नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है।
धनुष और ऐश्वर्या की पहली मुलाकात एक थियेटर में हुई थी, जहां ऐश्वर्या अपनी बहन सौंदर्या के साथ धनुष की फिल्म देखने गई थीं। जिसके बाद थियेटर  मालिक ने खुद धनुष को रजनीकांत की बेटियों से मिलवाया था। इस पहली मुलाकात के बाद  ऐश्वर्या रजनीकांत ने उनके लिए गुलदस्ता भेजा था, और उनकी तारीफ करने हुए दोस्ती की पेशकश की थी। तभी से दोनों के मिलने मिलाने का सिलसिला शुरू हुआ और फिर दोनों ने परिवार की सहमति से शादी कर ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

साउथ की फिल्मों में नाम कमाने के बाद घनुष ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। धनुष  ने कोलावरी डी  से फैंस में गहरी छाप धोड़ी थी। सोमन कपूर के साथ फिल्म रांझणा में नजर आए थे। फिर अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शमिताभ में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। उनकी हालिया रिलीज हिन्दी फिल्म अतरंगी रे थी। जिसमें में सारा अली खान और अक्षय कुमार के साथ नजर आए थे।

 धनुष भी फिल्मी परिवार से हैं, वे साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक कस्तूरी राजा के बेटे हैं। धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष ने अपने करियर की शुरूआत पिता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘थुल्लुवाधो इलामाई’से की थी। साल 2003 में फिल्म ‘तिरुदा तिरुदी’ ब्लॉकबस्टर हिट थी। जिसके बाद वे साउथ सिनेमा में जाना पहचाना चेहरा बन गए।