अक्षय कुमार ने रिवील किया रामसेतू फिल्म का अपना लुक, फैंस से पूछा कैसा लग रहा हूं, मिले मजेदार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर रामसेतू का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस दे रहे मजेदार रिएक्शन, एक फैंन ने कहा सर आप पर यह विग सूट नहीं कर रहा, किसी ने लिखा One of the Best Look

Updated: Mar 30, 2021, 01:20 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार याने अक्षय कुमार की नई फिल्म रामसेतू का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर किया है। और फैंस से लुक के बारे में राय मांगी है। अक्षय के लुक पर फैंस भी खुलकर रिएक्ट कर रहे हैं, फैंस को उनका लुक पसंद आ रहा है। यह अबतक का सबसे डिफरेंट लुक है। जिसमें में धीर गंभीर आर्क‍ियोलॉज‍िस्ट नजर आ रहे हैं। उनके लंबे, घने,घुंघराले बाल नजर आ रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक और फिल्म की शूट‍िंग शुरू हो गई है।सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया है कि वे एक एक आर्कियोलॉजिस्ट के रोल में हैं। जिसके बाद लोगों ने हार्ट इमोजी, फायर इमोजी की झड़ी लगा दी है।

अक्षय को सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट मिल रहे हैं, किसी ने लुक को बेहद शानदार कहा है। किसी ने लिखा है कि आर्क‍ियोलॉजी का अब नया चेहरा है और अब ये ऑसम से भी ऊपर है। वहीं एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि यह विग उनपर नहीं सूट कर रहा है, साथ ही सलाह दी है कि उनपर नेचुरल बाल ज्यादा अच्छे फबते हैं। एक फैन ने इसे अब तक का सबसे अच्छा लुक करार दिया है।

इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। फिल्म का काफी हिस्सा मुबंई में शूट होगा। करीब 25 फीसदी शूटिंग उत्तर प्रदेश और अयोध्या समेत कई स्थानों पर होगी। 18 मार्च को कुछ दिन पहले ही अक्षय कुमार ने फिल्म के मुहुर्त शॉट से पहले अयोध्या में पूजा की थी, इस दौरान उनके साथ जैकलीन फर्नाडिस औऱ नुसरत बरूचा भी मौजूद थीं।

और पढ़ें: रामलला के दरबार में अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन

अक्षय औऱ उनकी फिल्मी की टीम ने अयोध्या के राज परिवार और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।हाल ही में अक्षय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म की है। जिसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं।