शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध, मन्नत में दीवार फांदकर घुसे 2 शख्स, गार्ड्स ने तीसरी मंजिल से पकड़ा

सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। खबरों के मुताबिक, ये दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए।

Updated: Mar 03, 2023, 12:20 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा में एक बड़ी चूक की खबर सामने आई है। किंग खान के मुंबई के बांद्रा में बने घर मन्नत में दो अजनबी शख्स दाखिल हो गए। यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे का बटाया जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरत निवासी दो शख्स सुरक्षा गार्ड्स को चकमा देकर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। ये दोनों शख्स शाहरुख के घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गए। ये दोनों शाहरुख के बंगले में गंदगी फैलाने लगे। सुरक्षा कर्मियों की नजर उन पर पड़ने के बाद उन्हें पकड़कर मुंबई पुलिस के हवाले किया गया।

बांद्रा पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 452/34 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उन दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और शाहरुख से मिलना चाहते थे। वहीं ऐहतियात के तौर पर शाहरुख खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।