बेटे वियान के बर्थ डे पर शिल्पा शेट्टी के घर आया नन्हा मेहमान

शिल्पा और राज कुंद्रा ने बेटे के बर्थडे पर दिया सरप्राइज, बेटे वियान को गिफ्ट किया ट्रफल नाम का पेट डॉग

Updated: May 21, 2021, 11:02 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटा वियान दस साल के हो गए हैं। बर्थ डे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे को एक खास गिफ्ट दिया है। शिल्पा ने वियान को सरप्राइज गिफ्ट में पेट दिया है। शिल्पा का कहना है कि उनके बेटे वियान बहुत दिनों से एक पेट डॉग की की गुजारिश कर रहे थे। शिल्पा ने बताया कि उन्होंने बेटे से प्रॉमिस किया था कि उनके 10वें बर्थ डे पर वे उन्हें उनका फेवरेट पेट डॉग गिफ्ट करेंगी।

 

वीडियो में शिल्पा एक ब्लैक कलर के फरी डॉग को लिए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा भी नजर आए हैं। दोनों ने वियान को सरप्राइज दिया है, शिल्पा चुपके से वियान की गोद में डॉग को रख देती हैं, अपने प्यारे पेट को देखकर वियान की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। शिल्पा ने डॉग को ट्रफल नाम दिया है।

बेटे को गिफ्ट देते हुए राज और शिल्पा काफी खुश नजर आए, वहीं सरप्राइज पाकर उनके बेटे की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। शिल्पा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

 वीडियो में शिल्पा ने लिखा है कि वे अपनी फैमिली के नए मेंबर से मिलवा रही हैं। अब वियान 10 साल के हो रहे हैं। अब वे अपने पेट की देखभाल भी करतें हैं। पोस्ट में शिल्पा ने बेटे को ढ़ेर सारा प्यारा दिया है। उन्हें अपने दिल की धड़कन और आंंखों का तारा कहा है।

कोरोना महामारी की वजह से वियान का बर्थ डे घर पर ही मनेगा, कोई बड़ी पार्टी नहीं होने वाली है। हाल ही में शिल्पा और उनकी पूरी फैमिली कोरोना से रिकवर हुई है।

 

 

बेटे के बर्थ डे पर शिल्पा ने वियान का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे डांस कर रहे हैं।

 

कुछ दिन पहले शिल्पा और वियान का क्ले आर्ट वाला वीडियो भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

 

 

शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी जिंदगी से जुड़े हर खास मौके पर फैंस के लिए अपडेट्स देती रहती हैं। शिल्पा और राज ने 2009 में शादी की थी।राज कुंद्रा का लंदन में काफी बड़ा बिजनेस है। शिल्पा के बड़े बेटे वियान अब 10 साल के हो चुके हैं बेटी समीशा अभी डेढ़ साल की हैं।