बॉलीवुड की मस्तानी की प्रेगनेंसी की लगी अटकलें, ओवरसाइज्ड ड्रेस में दीपिका आईं नजर

ओवरसाइज्ड ड्रेस में दीपिका पादुकोण को देखकर लोगों ने पूछा गुड न्यूज है क्या, प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाह, यूजर ने पूछा बेबी बंप छुपाने की कही बात, संजय लीला भंसाली से मिलने आए थे कार्तिक आर्यन और दीपिका

Updated: Jul 10, 2021, 10:19 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

हाल ही में दीपिका पादुकोण ऑरेंज कलर के ओवरसाइज्ड टॉप और ब्लू डेनिम में नजर आई। जिसके बाद लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ा दी। नवंबर 2018 में शादी करने वाले दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह बालीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। बात चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, हर बात जानने को फैंस उत्सुक रहते हैं। बीते दिनों दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वे बेहद ढीले कपड़ों में नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी की खबर उड़ा दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपिका से पूछा है गुड न्यूज है क्या, वहीं कई लोगों ने तो एडवांस में बधाइयां दे डालीं।

 

आरेंज कलर के ओवर साइज्ड टॉप में दीपिका पादुकोण  को स्पाट किया गया था। दरअसल वे फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के जुहू स्थित ऑफिस के बाहर दिखाई दी थीं। पीकू फेम एक्ट्रेस दीपिका ने ऑरेंज कलर का ओवरसाइज्ड टॉप और ब्लू डेनिम कैरी किया था। तभी से उनके इस लुक की चर्चा हो रही है। अब एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

दरअसल दीपिका और अनुष्का शर्मा की शादी करीब-करीब आसपास ही हुई थी। जिसमें से अनुष्का ने इसी साल जनवरी में प्यारी सी बेटी वामिका को जन्म दिया है। वहीं करीना कपूर भी दूसरी बार मां बनी हैं। करीना ने अपने छोटे बेटे का नाम जेह रखा है। वहीं शनिवार को हरभजन सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस गीता बसरा भी दूसरी बार मम्मी बनी हैं। अब लोगों को दीपिका पादुकोण के मम्मी बनने का इंतजार है। दीपिका के फैंस उनके लुक को पसंद तो कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इसके साइज को लेकर कई तरह की अटकलें लगाने पर तुले हैं।

दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने वाले हैं, हालांकि अभी फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दीपिका औऱ कार्तिक की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल करती नजर आ सकती है।

वैसे दीपिका एक के बाद एक कई फिल्म में काम करती जा रही हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। वहीं उनके पति रणवीर सिंह जल्द ही एक्शन पैक एडवेंचर शो में नजर आएंगे। इसी के साथ उनका डिजिटल डेब्यू होगा। इस ब्रिटिश ऐडवेंचरर शो में रणवीर सिंह, बेयर ग्रिल्स के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। बेयर ग्रिल्स और रणवीर सिंह दोनों की फैन फॉलोइंग कमाल की है। इनके शो की शूटिंग जल्द ही साइबेरिया में होगी। रणवीर और बेयर ग्रिल्स को देखना दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

वहीं दीपिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आने वाली हैं। फाइटर इंडिया की फर्स्ट ‘एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी’ फिल्म होगी। जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे।