Ashwatthama First Look: महाभारत के अश्वत्थामा की कहानी लेकर आ रहे हैं विक्की कौशल
फिल्म अश्वत्थामा का फर्स्ट लुक रिलीज, महाभारत के अश्वत्थामा का किरदार निभाएंगे विक्की कौशल, फिल्म के लिए बढ़ाएंगे वजन

उरी फेम एक्टर विक्की कौशल की नई फिल्म अश्वत्थामा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह एक साइंटिफिक फिल्म है, जो कि महाभारत एक प्रमुख पात्र अश्वत्थामा पर आधारित है। विक्की कौशल इस फिल्म को करियर की सबसे बड़ी फिल्म कह रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं जिन्होंने उरी फिल्म का डायरेक्शन किया था, वहीं फिल्म के प्रोड्यूसर हैं रोनी स्क्रूवाला, इनकी टीम एक बार फिर फैंस के लिए बेहतरीन तोहफा लेकर आ रही है। आज फिल्म 'अश्वत्थामा' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
Overwhelmed and ecstatic !
— Vicky Kaushal (@vickykaushal09) January 11, 2021
On the 2nd anniversary of 'URI-The Surgical Strike' , the team gives you a glimpse into the world of #TheImmortalAshwatthama
Cannot wait to get onto this journey with the dream team of @AdityaDharFilms @RonnieScrewvala @RSVPMovies @soniakanwar22 pic.twitter.com/tYOVQ4FG1P
अश्वत्थामा में, विक्की कुशल योद्धा अश्वत्थामा से प्रेरित किरदार निभाएंगे, जिन्होंने महाभारत में पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महाभारत में द्रोण पुत्र अश्वत्थामा एक ऐसे योद्धा थे, जो अकेले के ही पूरा युद्ध लड़ने की क्षमता रखते थे। कौरव सेना के प्रमुख योद्धा थे। महाभारत युद्ध के बाद जीवित बचे 18 योद्धाओं में से एक अश्वत्थामा भी थे। अश्वत्थामा को संपूर्ण महाभारत के युद्ध में कोई हरा नहीं सका था। वे आज भी अपराजित और अमर माने जाते हैं।
फिल्म अश्वत्थामा के बारे में विक्की का कहना है कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। एक एक्टर के तौर पर वे पहली बार किसी ऐतिहासिक कैरैक्टर को प्ले करने वाले हैं। जिसमें एक्टिंग के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के नए फॉर्म को जानने का मौका मिलेगा। विक्की का कहना है कि उनकी टीम अद्भुत है, और वे इस टीम के साथ जल्द सफर शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।
विक्की का कहना है कि इसमें शानदार विजुअल्स के लिए कड़ी मेहनत की जा रही है। भारत में बनी किसी फिल्म में ऐसे सीन दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे होंगे। उनकी यह फिल्म ऐवेंजर्स को टक्कर देने की तैयारी में है। अश्वस्थामा के दमदार किरदार के लिए विक्की कौशल 115 किलो तक वजन बढ़ाएंगे।
फिल्म के लिए विक्की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे इसके लिए चार महीने से कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इजरायली मार्शल आर्ट्स, जापानी मार्शल आर्ट्स, सीखने की तैयारी में हैं। फिल्म में रीयल दिखने के लिए वह तलवारबाजी और तीरंदाजी की भी ट्रेनिंग ले चुके हैं। इन दिनों स्टार अपना वजन बढ़ा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी।
अश्वस्थामा को मार्बल की साइंस फिक्शन की तर्ज पर बनाने की तैयारी है। इस साइंस फिक्शन फिल्म में महाभारत के किरदार की झलक दर्शक देखेंगे। फिल्म डायरेक्टर आदित्य का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अश्वत्थामा को भी उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसा प्यार मिलेगा।
फिल्म अश्वस्थामा के अलावा विक्की उधम सिंह और सैम मानेकशॉ की बायोपिक में काम कर रहे हैं। वहीं वे करण जौहर की फिल्म तख्त में औरंगजेब के रोल में नजर आने वाले हैं। तख्त एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें आलिया, रणवीर, अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार हैं।