अशोकनगर। मध्यप्रदेश में बाढ़ की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गुना भिंड, शिवपुरी, श्योपुर में तबाही मचाने के बाद अशोक नगर के हाल बेहाल हैं। अशोकनगर और बहादुरपुर तहसीलों के छह गांवों के लोग बाढ़ के पानी में फंस गए। जिले के बरखेड़ा लाल, बरी, उमरा, बरखेड़ी, चाचुखेड़ा और सावलहेड़ा गांवों में लोग फंसे रहे। जिनकी मदद के लिए स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपील की। बीजेपी विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कमर तक बाढ़ के पानी में खड़े होकर लोगों की मदद की मांग कर रहे हैं।





जिसके बाद शनिवार को अशोकनगर में टुमन और मुंगावली गांव में फंसे 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसी जानकारी मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी है।



और पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी, रेस्क्यू ऑपरेशन को बनाया एडवेंचर ट्रिप, वीडियो वायरल



दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, फिर दतिया में गृहमंत्री नरोत्तम बाढ़ के बीचों-बीच जा कर लोगों से मिले। औऱ कुछ लोगों का रेस्क्यू भी किया। अब उन्हीं की राह पर चलते हुए अशोक नगर के स्थानीय विधायक बाढ़ पीड़ितों के लिए काम करते नजर आए। अशोक नगर से बीजेपी विधायक जनता का हाल जानने के लिए निकले। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपील की है कि बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए हेलीकाप्टर भेजे जाएं जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।



और पढ़ें: बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले कमल नाथ, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात



SDRF और NDRF की टीमें लगातार लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। लेकिन कई इलाकों तक पहुंचाना मुश्किल हो रही है। इसलिए अब उनके लिए हेलीकाप्टर से रेस्क्यू करने की अपील स्थानीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने की है। दरअसल अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा है कि जिस तरह गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खतरों के खिलाड़ी बने थे उसी राह पर चलते हुए बीजेपी विधायक कमर तक पानी में घुसकर लोगों के लिए मदद की अपील करते नजर आ रहे हैं। 



और पढ़ें: बाढ़ से चौपट हुई 25 हजार हेक्टेयर की फसल, 15 गांव अब भी हैं पानी से घिरे हुए



 गुना, शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश की वजह से अशोक नगर का सबसे बड़ा राजघाट भर गया है। बांध के 6 गेट खोले दिए हैं। इन गेटों से 56. 63 लाख लीटर पानी हर मिनट छोड़ा जा रहा है। जिसकी वजह से निचली बस्तियों में पानी भर गया है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले पुल पर 8 फीट तक पानी जा पहुंचा है।