स्कूली बच्चों से भरी बस पलटी, दो बच्चों की हालत गंभीर

बस में 38 से ज्यादा बच्चे थे सवार।

Publish: Feb 21, 2023, 10:00 AM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां मंगलवार दोपहर को पल्‍स वेली स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। इस बस में तकरीबन 38 बच्चें सवार थे। जिसमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना दोपहर 1 बजे की है। जब पल्‍स वेली स्कूल की छुट्टी के बाद बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। तभी बस कैंसर हॉस्पिटल होते हुए मांडरे की माता के पास ढलान से उतर रही थी। और सामने से नर्सिंग छात्राओं का समूह निकल रहा था। जिनको बचाने के चक्कर में बस सड़क के किनारे की एक दीवार से चढ़ी और पलट गई। हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने फौरन बस के अंदर सवार बच्चों को निकाला और घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है।

वहीं इस हादसे के समय कांग्रेस नेता सुनील शर्मा मौके पर मौजूद थे। सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ बच्चों को हल्की चोट आई है। इसके अलावा एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से हादसे की जांच की मांग की है