बीजेपी जीती पर लोकतंत्र हार गया, मध्य प्रदेश के नतीजों पर बोली कांग्रेस
कांग्रेस ने लगाया मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप, इस तरह हुई बीजेपी की जीत को नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की हार बताया

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनावों में भले ही बीजेपी की जीत हुई हो लेकिन नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की हार हुई है, ये आरोप कांग्रेस ने लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश के उपचुनाव पर टिप्पणी करते हुए ट्विटर पर लिखा है, “ मप्र के उप चुनाव !! एक वाक्य में :: जो दिखा वो हुआ नहीं और जो हुआ वो दिखा नहीं !! विचित्र चुनाव परिणाम :: यद्यपि भाजपा जीती :: पर : नैतिकता हारी , सामविधान की मूल्य संरचना चूर हुई , प्रजातंत्र शर्मसार हुआ :: इसे कहते है चोरी और सीना जोरी।”
मप्र के उप चुनाव !! एक वाक्य में :: जो दिखा वो हुआ नहीं और जो हुआ वो दिखा नहीं !! विचित्र चुनाव परिणाम :: यद्यपि भाजपा जीती :: पर : नैतिकता हारी , सामविधान की मूल्य संरचना चूर हुई , प्रजातंत्र शर्मसार हुआ :: इसे कहते है चोरी और सीना जोरी ::
— Vivek Tankha (@VTankha) November 11, 2020
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी उपचुनाव के नतीजों को के नोटतंत्र की जीत बताते हुए तीखी टिप्पणी की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि इन चुनावों में लोकतंत्र हार गया, बीजेपी जीत गई।ये जनादेश नहीं, सत्ता हासिल करने का अनैतिक मार्ग है। पार्टी ने इस पर आगे टिप्पणी करते हुए बीजेपी पर लोकतंत्र के मुकाबले नोटतंत्र का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया है।
लोकतंत्र बनाम नोटतंत्र-
— MP Congress (@INCMP) November 11, 2020
बीजेपी का नोटतंत्र-
- विधायक ख़रीदो
- इस्तीफ़ा दिलाओ
- सरकार गिराओ
- लोकतंत्र निगल जाओ
- राज्यपाल मिलाओ
- सरकार बनाओ
- उपचुनाव कराओ
- पैसा बटवाओ
- धांधली कराओ
- हार को जीत दिखाओ।
प्रजातंत्र में प्रजा नगण्य है,
बीजेपी का नोटतंत्र धन्य है।
सिंधिया के इलाक़े में कांग्रेस की स्थिति बेहतर
हालांकि इसके साथ ही कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाक़े में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष भी ज़ाहिर किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस बारे में टिप्पणी करते हुए कहा है, “मप्र में हुए उपचुनाव में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए उसका विश्लेषण होना चाहिए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में १६ में से ७ हम जीते भांडेर में फूल सिंह बरैया जी केवल १७१ वोट से पीछे रह गए। लोग समझते थे सिंधिया जी के जाने के बाद कॉंग्रेस समाप्त हो जाएगी। पर नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई।”
मप्र में हुए उपचुनाव में नतीजे हमारे पक्ष में नहीं गए उसका विश्लेषण होना चाहिए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में १६ में से ७ हम जीते भांडेर में फूल सिंह बरैया जी केवल १७१ वोट से पीछे रह गए। लोग समझते थे सिंधिया जी के जाने के बाद कॉंग्रेस समाप्त हो जाएगी। पर नई कॉंग्रेस खड़ी हो गई।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 11, 2020
१/२
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए लिखा है, “सिंधिया के क्षेत्र में कांग्रेस- मुरैना में 5 में से 3 पर कांग्रेस, ग्वालियर में 3 में से 2 पर कांग्रेस, भिंड में 2 में से 1 पर कांग्रेस, शिवपुरी में 2 में से 1 पर कांग्रेस - यह बताता है कि जनता को धोखा देने वाले सिंधिया की ज्योति बुझ गई है। हम फिर लड़ेंगे और जीतेंगे”
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उपचुनाव में जिस तरह की गड़बड़ियों और धांधली के आरोप लगाए हैं, उसकी एक मिसाल पार्टी के ट्विटर पर शेयर किए गए सांवेर के एक वीडियो से मिलती है, जिसमें बताया गया है कि मतगणना के दौरान किस तरह से धांधली की गई। इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा है,“इंदौर की साँवेर सीट का हाल- पहले लोकतंत्र की हत्या और अब मतगणना में धांधली..! मध्य प्रदेश में बीजेपी को इस तरह से जीत मिली है।”
इंदौर की साँवेर सीट का हाल-
— MP Congress (@INCMP) November 10, 2020
पहले लोकतंत्र की हत्या और अब मतगणना में धांधली..!
मध्यप्रदेश में बीजेपी को इस तरह से जीत मिली है। pic.twitter.com/cgw7SiqdON