बाइडेन को दिग्विजय सिंह की बधाई, कहा 2024 में भारत को भी एक जो बाइडेन की ज़रूरत
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा भारत में भी विभाजनकारी ताकतों को हराने के लिए जो बाइडेन जैसे नेता और ऐसे ही माहौल की ज़रूरत

भोपाल। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स उम्मीदवार जो बाइडेन और भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाइयां दी हैं। इसी कड़ी में दोनों को बधाई देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साल 2024 में भारत को भी बाइडेन जैसे नेता की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि उम्मीद है कि भारत को भी ऐसा नेता मिलेगा जो सबको साथ लेकर चलने वाला होगा।
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, 'सभी अमेरिकी मतदाताओं को जो बाइडेन को चुनने के लिए शुभकामनाएं ! बाइडेन से उम्मीद है कि वो अमेरिकियों को एकजुट करेंगे और अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति की तरह विभाजित नहीं करेंगे।' कांग्रेस नेता ने कमला हैरिस को लेकर कहा है कि हमें इस बात पर गर्व है कि जो बाइडेन ने एक भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक को अपना उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना। हम सबको आप पर गर्व है कमला। ईश्वर आपको अधिक से अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएं।'
We are proud of the fact that Joe Biden chose an Indian American to be his Vice Presidential candidate. We are all proud of you Kamala. May God take you on your Political Journey to greater Heights. https://t.co/ALbbydgPlf
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 8, 2020
भारत में भी विभाजनकारी ताकतों को हराना होगा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बाइडेन को बधाई देने के साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि अब भारत में भी विभाजनकारी ताकतों को हराना जरूरी है। सिंह ने ट्वीट किया है कि, 'अब भारत में भी एक जो बाइडेन की जरूरत है। उम्मीद करते हैं कि हमें साल 2024 में एक ऐसा नेता मिल जाएगा। किसी भी पार्टी से जुड़े होने बावजूद हर भारतीय नागरिक का यह प्रयास होना चाहिए। भारत में विभाजनकारी ताकतों को हराना होगा। हम सर्वप्रथम भारतीय हैं।' इसके साथ ही उन्होंने 'इंडिया फर्स्ट' और 'अनेकता में एकता' का हैशटैग दिया है।
Now we need a Joe Biden in India too!! Let’s hope we get one in 2024. It should be the effort of every Indian irrespective of party affiliation. The Divisive Forces in India have to be defeated. We are Indians First!!
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 8, 2020
2/2
#IndiaFirst#UnityInDiversity
और पढ़ें: अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा महिलाओं के लिए शुरूआत की कड़ी हूं मैं
पूरी दुनिया की नजर 3 नवंबर से ही अमरिकी चुनाव पर टिकी हुई थी। अमेरिका में अगला राष्ट्रपति कौन होगा उसकी तस्वीर अब जाकर साफ हुई है। डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को बड़े अंतर से हरा दिया है। नतीजों के मुताबिक बाइडेन को 290 एलेक्ट्रोरल वोट प्राप्त हुए हैं वहीं ट्रम्प को 214 एलेक्ट्रोरल वोट से ही संतोष करना पड़ा है। अमेरिका में व्हाइट हाउस जाने का रास्ता 270 एलेक्ट्रोरल वोट मिलने पर तय होता है।
बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे।