भोपाल एयरपोर्ट पर सोनिया और राहुल गांधी के फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, मिलने पहुंचे कई नेता

बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे थे सोनिया और राहुल गांधी, तकनीकी खराबी होने के कारण भोपाल में हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Updated: Jul 18, 2023, 09:42 PM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित राजा भोज विमानतल से बड़ी खबर आ रही है। यहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान की भोपाल में लैंडिंग हुई।

सोनिया और राहुल गांधी बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सवार थे। रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण विमान को भोपाल एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे रात 9.30 बजे इंडिगो की विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

सोनिया और राहुल गांधी के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी और शोभा ओझा एयरपोर्ट पहुंचे।