MP में महिला आरक्षक को मिली लिंग परिवर्तन की अनुमति, गृह मंत्रालय ने दी रजामंदी

महिला आरक्षक ने अपने लिंग परिवर्तन के लिए 2019 में आवेदन किया था, पुलिस मुख्यालय ने महिला के आवदेन को गृह मंत्रालय के पास भेजा था, जिस पर मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी

Publish: Dec 01, 2021, 12:21 PM IST

Photo Courtesy: Business Insider
Photo Courtesy: Business Insider

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक महिला आरक्षक को अपने लिंग परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। बुधवार को मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने महिला आरक्षक के आवदेन को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी। जिसके बाद अब महिला आरक्षक अपना लिंग परिवर्तित करवा सकेगी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला आरक्षक ने 2019 में ही अपने लिंग परिवर्तन का आवेदन पुलिस मुख्यालय को दिया था। पुलिस मुख्यालय ने महिला आरक्षक के आवेदन को गृह मंत्रालय के पास भेजा। गृह मंत्रालय ने तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद अपनी अनुमति प्रदान कर दी। 

महिला आरक्षक को बचपन से ही जेंडर आइडेंटिटी डिसऑर्डर की शिकायत थी। राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सकों द्वारा भी इसकी पुष्टि की गई थी। ड्यूटी के दौरान भी महिला आरक्षक पुरुषों की तरह ड्यूटी करती थी। आखिरकार अब उसे अपना लिंग परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। यह मध्य प्रदेश में अपने तरह का पहला मामला है जब किसी पुलिस कॉन्स्टेबल को लिंग परिवर्तन करने की अनुमति दी गई है। 

इससे पहले महाराष्ट्र में भी एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने अपने लिंग परिवर्तन की अनुमति मांगी थी। जिसे बाद में अनुमति दे दी गई थी।