विश्वास रखिए विजयश्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमलनाथ का संदेश
एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मैं स्वयं उपस्थित रहकर मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखूंगा: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ ही घंटों बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर कांग्रेस सचेत है। पार्टी ने सभी जिलों में पर्यवेक्षकों को तैनात किया है और किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी कर एकग्रता और समर्पण के साथ मतगणना संपन्न कराने की अपील की है।
कमलनाथ ने ट्वीट किया, 'प्रिय साथियों, यह उत्साह और आत्मविश्वास का समय है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुई थी और कल 3 दिसंबर को मतगणना के साथ यह संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है। कल इसी एकाग्रता और समर्पण से मतगणना की प्रक्रिया भी हम सबको मिलकर संपन्न करानी है।'
प्रिय साथियो,
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 2, 2023
यह उत्साह और आत्मविश्वास का समय है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने पहले प्रारंभ हुई थी और कल 3 दिसंबर को मतगणना के साथ यह संपन्न हो जाएगी। आपने हर चरण पर मन, वचन और कर्म से पार्टी और लोकतंत्र की जो सेवा की है, वह अतुलनीय है।
कल इसी एकाग्रता…
कमलनाथ ने आगे लिखा, 'मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में मैं स्वयं उपस्थित रहकर मतगणना की प्रक्रिया पर पूरी नजर रखूंगा और आप सबके सतत संपर्क में रहूंगा। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में नया प्रभात होगा। विश्वास रखिए विजयश्री कांग्रेस का वरण करने जा रही है।'
बता दें कि रविवार सुबह आठ बजे से मध्य प्रदेश में काउंटिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, दोपहर एक बजे से नतीजे आने लगेंगे। कांग्रेस ने अपने सभी प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के बाद भोपाल आने के लिए कहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने बताया कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव जीतने के तत्काल बाद सभी को सर्टिफिकेट लेकर भोपाल आने के निर्देश दिए हैं।