श्योपुर। जिले में देर रात साढ़े 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार स्कॉरपियो का सड़क पर बैठी गाय को बचाने के दौरान एकसीडेंट हो गया। हादसा काली तलाई रोड में हुआ। दरअसल, स्कॉर्पियो गाय को बचाने में पेड़ से टकराकर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिनमें बाप-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई। साथ ही गाय की भी मौत हुई है। सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है।

मृतकों में कोटपूतली निवासी हरिराम यादव (60), विजेंद्र जाट (23) और मुकेश यादव (28) के रूप में हुई है। वहीं चौथे शख्स की पहचान हाबा सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। ड्रायवर ने गाय को बचाने के प्रयास तेजी से स्टीयरिंग घुमा दिया था। जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। 

यह भी पढ़ें: भोपाल से लखनऊ के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, 7-8 घंटे में पूरा होगा सफर

घटना की जानकारी मिलने पर मौके से पहुंची स्थानीय देहात पुलिस प्रभारी शशि तोमर ने बताया कि हादसा बीच सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। जिनमें चारों लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही गाय की भी मौत हो गई।

वहीं श्योपुर पहुंचे मृतक के परिजन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि हमारा परिवार अशोकनगर में रहता है। सभी लोग डंपर चलाते हैं। घर पर कुछ काम होने के सिलसिले में सभी लोग वहा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग रात करीब आठ बजे अशोकनगर से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। मृतकों की पहचान हो चुकी है। कोटपुतली निवासी हरfराम यादव (60), विजेन्द्र जाट(23) और मुकेश यादव (28) के रूप में हुई है।