1.25 लाख की रिश्वत लेते खाद्य अधिकारी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप का NOC देने के नाम पर मांगी थी घूस

सागर लोकायुक्त ने पन्ना के खाद्य अधिकारी औऱ एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, पेट्रोल पंप संचालक से मांगी थी 5 लाख की घूस, दूसरी किश्त लेते धराए दोनों

Updated: Oct 01, 2021, 01:24 PM IST

Photo Courtesy: raj express
Photo Courtesy: raj express

पन्ना। जिला खाद्य अधिकारी और एक क्लर्क को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। खाद्य अधिकारी ने एक पेट्रोल पंप को NOC याने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के नाम पर सवा लाख की रिश्वत मांगी थी। वहीं क्लर्क को 15 हजार के घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।   

सागर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत फरियादी ध्रुव कुमार लोधी ने की थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत लोकायुक्त ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने पन्ना के जिला खाद्य अधिकारी राजकुमार श्रीवास्तव को एक लाख 25 हजार और क्लर्क महेश गंगेले को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 फरियादी का कहना है कि उससे पेट्रोल पंप के लिये NOC देने की एवज में 5 लाख रुपए की डिमांड की थी।जिसकी दो किस्ते आरोपी पहले ही लेचुके था। पहली किश्त के तौर पर खाद्य अधिकारी एक लाख 80 हजार रुपए ले चुका था। वहीं क्लर्क को 30 हजार रुपए दिए थे। जिसके बाद फरियादी ने मामले की शिकायत लोकायुक्त में कर दी। लोकायुक्त ने शिकायत सही पाए जाने पर प्लानिंग करके फरियादी को रुपए लेकर आरोपी खाद्य अधिकारी के पास भेजा, क्लर्क भी वहीं मौजूद था।

जैसे ही जिला खाद्य अधिकारी के कार्यालय में फरियादी ने रकम अपने हाथ में ली तभी लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  क्लर्क और खाद्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।