महू में मंत्री उषा ठाकुर का विरोध, BJP कार्यकर्ताओं ने लगाए अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार के पोस्टर्स

विधानसभा चुनाव के पहले विरोध के सुर महू में भी उठने लगे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने महू में होर्डिंग लगाकर मंत्री उषा ठाकुर का विरोध शुरू कर दिया है। वे इस बार स्थानीय उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं।

Updated: Aug 28, 2023, 01:12 PM IST

महू। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले अंतर्कलह रोकना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। भाजपा ने हारी हुई जिन 39 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, उनमें से अधिकांश सीटों पर घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अब मौजूदा विधायक और मंत्रियों के खिलाफ भी विरोध के सुर उठने लगे हैं। इंदौर के महू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री उषा ठाकुर के विरुद्ध पोस्टर्स लगाकर स्थानीय प्रत्याशी की मांग की है।

उषा ठाकुर महू से विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और शिवराज कैबिनेट में संस्कृति मंत्री भी हैं। महू में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर होर्डिंग लगाकर मंत्री उषा ठाकुर के टिकट का विरोध करना शुरु कर दिया है। शनिवार देर रात महू शहर में 'अबकी बार स्थानीय उम्मीदवार' के होर्डिंग लगा दी गई। होर्डिंग के नीचे किसी व्यक्ति या नेता के नाम के जगह बीजेपी परिवार महू विधानसभा लिखा हुआ है।

क्षेत्रीय लोगों की मानें तो पिछले 15 दिनों से सोशल मीडिया पर स्थानीय उम्मीदवार का मुद्दा उठ रहा है। भाजपा के ही पदाधिकारी स्थानीय उम्मीदवार की मांग उठा रहे हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने महू विधानसभा क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा संगठन में कोई व्यक्ति न तो खुद अपना टिकट तय करता है और न घोषणा करता है। मैंने जहां जनता की सेवा की है, मैं फिर वहीं सेवा देना चाहूंगी। यह सब निजी स्वार्थों के कारण विधानसभा में उत्पात कर रहे हैं। चुनाव के बाद घर चले जाएंगे। जिनमें राष्ट्रप्रेम जागेगा वे भाजपा में आ जाएंगे। 

बता दें कि महू विधानसभा में भाजपा लगातार स्थानीय नेताओं की उपेक्षा करती रही है। भाजपा ने साल 2008 से लगातार बाहरी उम्मीदवारों को ही टिकट दिया है। यहां से दो बार कैलाश विजयवर्गीय विधायक रह चुके हैं। उनके बाद अब वर्तमान में मंत्री उषा ठाकुर यहां से विधायक हैं। महू में इस तरह के होर्डिंग लगने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया