हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का चेहरा बोले शिवराज, पार्टी की आंतरिक कलह पर भी बोले सीएम

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की आंतरिक कलह और सीएम फेस पर बात की।

Updated: Sep 05, 2023, 08:09 PM IST

Image courtesy- India today
Image courtesy- India today

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का टीवी इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर कोई आंतरिक कलह नहीं है।भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम कर रही है। 

दरअसल मुख्यमंत्री चौहान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सवालों के जवाब दे रहे थे। इंटरव्यू में उनसे भारतीय जनता पार्टी की आंतरिक कलह और मध्य प्रदेश के सीएम फेस के बारे में सवाल किया गया। जिसपर बोलते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में सीएम का चेहरा हाईकमान तय के करेगा। हमें अभी जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है हम उसपर काम कर रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा इकाई के तीन गुटों- नाराज, महाराज और शिवराज भाजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह की कोई कलह नहीं है। सभी सदस्य मिलकर काम कर रहे हैं। सिंधिया जी भाजपा में इस तरह घुल गए हैं जैसे दूध में चीनी घुलती है। सभी कार्यकर्ता साथ हैं और किसी तरह की कलह नहीं है। 

बता दें 20 अगस्त को देश के गृह मंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर आए थे इस दौरान उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में हम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। बाकी आगे का फैसला पार्टी बाद में करेगी। वहीं अब शिवराज ने भी पार्टी हाईकमान की बात करते हुए सीएम फेस के चेहरे पर पक्का दावा नहीं किया। जिससे शिवराज सिंह चौहान के अलावा नए सीएम फेस को लेकर लोगों की अटकलें तेज हो गई हैं।