दिल्ली पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ का गांजा, दो तस्कर और एक सप्लायर गिरफ्तार

नारायणा फ्लाइओवर के पास दिल्ली पुलिस ने दिया कार्रवाई को अंजाम, 661 किलो गांजा ले जा रहे ट्रक पर डाली दबिश, मामले में अब तक चार लोगों को किया गया गिरफ्तार

Updated: Oct 12, 2021, 02:30 AM IST

Photo Courtesy: Amar Ujala
Photo Courtesy: Amar Ujala

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की बहुत बड़ी खेप अपने कब्जे में कर ली। करीब एक करोड़ की कीमत का गांजा दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा है। दिल्ली पुलिस ने 661 किलो गांजा जब्त किया है। 

दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई को पश्चिम दिल्ली के नारायणा फ्लाइओवर के पास अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस को 29 सितंबर को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी।पुलिस ने सूचना मिलने पर नारायणा फ्लाइओवर के पास दबिश दी थी। इसी जगह से लड़कियों से लदा एक ट्रक गुजर रहा था। पुलिस के फौरन ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। 

ट्रक की तलाशी करने पर पुलिस अचरज में पड़ गई। ट्रक में लकड़ियों के नीचे एक चैंबर बना हुआ था। जिसमें भारी संख्या में गांजा रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने गांजे को जब्त करने के साथ साथ ट्रक के दो ड्राइवर मोहम्मद रफीक और राजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद रफीक राजस्थान के जैसलमेर और राजकिशोर दिल्ली के ही समयपुर बादली का रहने वाला है।

ट्रक से गिरफ्तार दोनों ही तस्करों ने बताया कि वे दोनों लगभग तीन चार सालों से गांजे की तस्करी कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों ही आरोपियों ने बताया कि वे इस गांजे को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से खरीदते हैं और राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं। आरोपियों ने ओडिशा और आंध्र से गांजे की सप्लाई करने वाले चेतन खरा के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद ओडिशा पुलिस ने सप्लायर चेतन खरा को भी गिरफ्तार कर लिया।