गाजियाबाद: संदिग्ध परिस्थियों में जिला जज की मौत, फांसी पर लटका हुआ मिला शव, खुदकुशी की आशंका

गाजियाबाद के जिला जज योगेश कुमार का शव शुक्रवार सुबह घर में फांसी पर लटका हुआ मिला, अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,

Updated: Jan 29, 2021, 10:34 AM IST

Photo Courtesy: Amar ujala
Photo Courtesy: Amar ujala

गाजियाबाद। अपर जिला एवं सत्र न्‍यायालय के जज योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। वे गाजियाबाद में सिहानी थाना गेट क्षेत्र के नेहरु नगर में रहते थे। शुक्रवार सुबह उनका शव घर पर ही लटका हुआ मिला है। सूचना पाकर  पुलिस मौके पर पहुंची और जज को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जज योगेश कुमार  कोर्ट नंबर 9 में पोस्टेड थे।वे उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले थे।

जज योगेश कुमार गाजियाबाद जिला अदालत में 17 मार्च 2020 से तैनात थे। सीओ द्वितीय अवनीश कुमार ने अपर जिला जज योगेश कुमार की मौत की पुष्टि की है। फिलहाल खुदकुशी की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले में लोगों से पूछताछ की जा रही है।