दिल्ली कूच कर रही महिलाओं को पुलिस ने अंबाला में रोका, पहलवानों के समर्थन में नए संसद घेराव का किया था ऐलान
खाप पंचायतों ने किया था महिला सम्मान महापंचायत का ऐलान, पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील, पहलवान विनेश फोगाट बोलीं- हमें जेल की तरह जंतर मंतर पर कैद कर लिया गया है।

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन और पहलवानों की महापंचायत को लेकर देश की राजधानी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। उधर दिल्ली कूच कर रही सैंकड़ों महिलाओं को अंबाला में रोक दिया गया है। कुछ नेताओं की गिरफ्तारियां भी हुई है। पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि हमें जंतर-मंतर पर जेल की तरह कैद कर लिया गया है।
जंतर मंतर पर सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) May 28, 2023
एक तरफ़ लोकतंत्र के नये भवन का उद्घाटन किया है प्रधानमंत्री जी ने
दूसरी तरफ़ हमारे लोगों की गिरफ़्तारियाँ चालू हैं. pic.twitter.com/ry5Wv9xn5A
दरअसल, WFI के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों द्वारा आज दिल्ली में 'महिला सम्मान महापंचायत' का आह्वान किया गया है। प्रदर्शनकारी महिलाएं इसी में हिस्सा लेने दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें रोक दिया।
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों ने भी आज जंतर-मंतर से नए संसद भवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। पहलवानों के इस ऐलान को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क है। संसद भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। आईटीओ के पास भी बैरिकेडिंग की गई है।
दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस के साथ पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात हैं। महिला खाप पंचायत को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर महिला जवानों को भी तैनात किया गया है। नई दिल्ली की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बैरिकेडिंग कर आने-जाने वालों की जांच की जा रही है।
सोनीपत से लेकर अंबाला पुलिस ने बॉर्डर पर पत्थर रख दिए हैं ताकि खाप पंचात की महिलाएं दिल्ली तक न पहुंच पाएं। वॉटर कैनन, बज्रवाहन और ऐंबुलेंस का काफिला खड़ा किया गया है। अंबाला के मंजी साहिब गुरुद्वारा साहिब के समाने बहुत भारी बैरिकेडिंग की गई है। सैकड़ों की संख्या में पुलिस तैनात है। इस गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आया महिलाओं का जत्था रुका हुआ है। हरियाणा में सारी रात गिरफ्तारियां चली हैं। कई नेता हिरासत में लिए गए हैं।
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को सुबह 5 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है#महिला_सम्मान_महापंचायत pic.twitter.com/iQ28mlgtwp
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) May 28, 2023
पहलवानों ने जंतर-मंतर पर शनिवार रात 9 बजे इमरजेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही पत्रकारों को जंतर-मंतर से खदेड़ दिया। पहलवानों का दावा है कि पुलिस पत्रकारों को उन तक नहीं पहुंचने दे रही। सामाजिक कार्यकर्ता जगमती सांगवान को भी पुलिस ने जंतर मंतर से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को लेकर पहलवान सत्यावर्त कादयान ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज लोकतंत्र की हत्या का दिन बना दिया है।
Woman activist Jagmati Sangwan is arrested from Jantar Mantar pic.twitter.com/fd108BgAmx
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) May 28, 2023
इससे पहले पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को सुबह 5 बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही महिला सम्मान पंचायत में शामिल होने जा रहे किसान सभा के हिसार जिला प्रधान शमशेर नंबरदार, फतेहाबाद प्रधान विष्णु और अन्य साथी, रोहतक प्रधान प्रीत सिंह, राजेश कुंगड़, कविता आर्य, सूबे बूरा, सतबीर धायल, शकुंतला जाखड़, तोशाम से किसान सभा की टीम समेत दर्जनों को गिरफ्तार किया था।