Digvijaya Singh: पोस्ट ब्लॉक करने पर ट्विटर इंडिया से सवाल
Twitter India: दिग्विजय सिंह ने कहा मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, क्या सरकार के खिलाफ बोलना इतना संवेदनशील है कि ट्विटर ब्लॉक कर दे..

भोपाल। गुरुवार को जब राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के कुछ ट्वीट ब्लॉक हुए तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्विटर प्रबंधन से इसकी शिकायत करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लिखना संवेदनशील मैटर है, तो ट्विटर मैनेजमेंट राजनीति से प्रेरित हैं। उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के कुछ ट्वीट के कंटेंट को ब्लॉक करते हए twitter ने लिखा कि यह सामग्री सम्भावित रूप से संवेदनशील हो सकती है। इसकी जानकारी मिलने पर सिंह ने tweet किया कि ट्विटर मेरे ट्वीट्स को यह कहते हुए रोक रहा है कि इसमें "संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री शामिल है। मगर मुझे बताया नहीं गया कि ये "संभावित रूप से संवेदनशील सामग्री" क्या है? भारत के ट्विटर कंट्री हेड को इस सवाल का जवाब देना चाहिए।
If saying something against Narendra Modi or Amit Shah you find to be of “sensitive content” then you are being politically biased against me which you have no right to be. I have earlier complained to your Management of your biased attitude against me but without any response. https://t.co/NNH0YwK4b2
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 23, 2020
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि मैं एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक हूं। 5 बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद चुना गया हूँ। मैं 10 साल तक मध्य प्रदेश का सीएम रहा हूं। मैं कोई आपत्तिजनक ट्वीट क्यों करुंगा? अगर नरेंद्र मोदी या अमित शाह के खिलाफ कुछ कहा जाता हैं तो यह "संवेदनशील सामग्री" मानी जाती है। ऐसा कर ट्विटर राजनीतिक रूप से पक्षपात कर रहा है। उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं है। मैंने पहले भी twitter के पक्षपाती रवैये की प्रबंधन से शिकायत की है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।